जागरण टाइम्स, एमसीबी 23अक्टूबर। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। जिले के केल्हारी में हुए सड़क हादसे में घायल मरीजों से मिलने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल चिरमिरी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों का हालचाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान महापौर राम नरेश राय भी मौजूद रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। हादसे में घायल दो मरीज चिरमिरी जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार जारी है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।


