द जागरण टाइम्स रायपुर/कोरबा, 23अक्टूबर छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (मंत्रालय, महानदी भवन) ने राज्य प्रशासनिक सेवा में दो बार बड़ी सर्जरी की है। पहला आदेश *29 सितंबर 2026* को जारी हुआ जिसमें 125 अधिकारियों के तबादले किए गए, और दूसरा संशोधन आदेश *16 अक्टूबर 2026* को जारी हुआ जिसमें 29 सितंबर के आदेश में संशोधन किया गया। मंत्रालय ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से एकपक्षीय रूप से कार्यमुक्त कर नई जगह पर ज्वाइन करने का निर्देश दिया है।*कोरबा जिले से 3 बड़े नाम शामिल:*29 सितंबर वाले आदेश में कोरबा जिले में पदस्थ 3 अधिकारियों का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है -1. *श्री सरोज कुमार महिलांगे* – वरिष्ठ श्रेणी, कार्यालय कलेक्टर कोरबा से अब नई पदस्थापना2. *सुश्री सीमा पात्रे* – कोरबा से बिलासपुर3. *श्री रोहित सिंह* – कोरबा जिले से तबादला सूची में शामिल कोरबा के इन अधिकारियों के जाने से जिले के प्रशासनिक कामकाज में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। सरोज महिलांगे और रोहित सिंह दोनों ही कोरबा में लंबे समय से महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाल रहे थे।*16 अक्टूबर को क्या बदला?*16 अक्टूबर को उप सचिव क्लेमेंटिना लकड़ा द्वारा जारी आदेश में 23 अधिकारियों की पदस्थापना में फिर फेरबदल किया गया। इसमें प्रकाश कुमार भारद्वाज को नया अपर कलेक्टर कोरबा बनाया गया है, जबकि योगिता देवांगन को कोरबा से राजनांदगांव भेजा गया है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



