द जागरण टाइम्स l 23 अक्टूबर 2026।जशपुरनगर। जशपुर जिले में महत्वाकांक्षी भारतमाला परियोजना अब आकार लेने लगी है। इस सड़क के निर्माण के पूरा होने पर जशपुर से राजधानी रायपुर का सफर महज 5 से 6 घंटे में पूरा होने की उम्मीद है। इससे जिले का सड़क संपर्क रायपुर, बिलासपुर, कोरबा और पड़ोसी राज्य झारखंड से बेहतर होगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विशेष प्रयासों से केंद्र सरकार की यह परियोजना तेजी से आगे बढ़ रही है।
निर्माणाधीन कॉरिडोर की कुल लंबाई लगभग 707 किलोमीटर है, जिसमें करीब 104 किलोमीटर सड़क जशपुर जिले से होकर गुजरेगी। इससे रायपुर और धनबाद के बीच सड़क संपर्क बेहतर होगा। पत्थलगांव, जशपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। बेहतर संपर्क से व्यापार, कृषि उत्पादों के परिवहन, पर्यटन और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



