Author: Tarun Mishra

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।

अमरैयापारा बायपास रोड के दुर्गा पूजा पंडाल में निभाई गई परंपरा द जागरण टाइम्स, कोरबा, 21 अक्टूबर। औद्योगिक नगरी कोरबा में शारदीय नवरात्र और विजयदशमी का पर्व श्रद्धा, उल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। इसी क्रम में विजयदशमी के दूसरे दिन बुधवार को मां दुर्गा की विदाई का भावुक दृश्य देखने को मिला। बंगाली और हिंदू समुदाय की मातृशक्ति ने पारंपरिक सिंदूर खेला की रस्म निभाकर मां दुर्गा को विदाई दी। लाल सिंदूर के रंग, उत्सवी उल्लास और नम आंखों के बीच भक्तों ने अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की कामना की। अमरैयापारा बायपास रोड स्थित दुर्गा…

Read More

द जागरण टाइम्स l 21अक्टूबर 2026।कोरबा l विजयादशमी के पावन अवसर पर बालकोनगर के रामलीला मैदान में बालको सार्वजनिक विजयादशमी समिति द्वारा भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। भगवान श्रीराम, माता सीता एवं हनुमान जी की आकर्षक झांकियों, रामलीला मंचन और रावण-दहन कार्यक्रम ने उत्सव को विशेष बना दिया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक श्री राजेश सिंह ने रावण-दहन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बालकोनगर और आसपास के क्षेत्रों के लोग शामिल हुए।उत्सव की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर भगवान श्रीराम की आराधना कर कंपनी, कर्मचारियों और क्षेत्र की सुख-समृद्धि…

Read More

द जागरण टाइम्स,रायगढ़ 21अक्टूबर । देश की सुरक्षा और नागरिकों की सेवा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस मनाया जाता है। इसी क्रम में बुधवार को रक्षित केंद्र उर्दना, रायगढ़ स्थित शहीद परेड ग्राउंड में गरिमामय शहीद परेड एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष श्री सलीम निहारिया, विशिष्ट अतिथि रायगढ़ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिजीत बब्बन पठारे, वार्ड पार्षद श्री आनंद भगत तथा शहीद परिवारों के…

Read More

द जागरण टाइम्स l 21अक्टूबर 2026। राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव पुलिस लाइन में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। पुलिस अधीक्षक IPS अंकिता शर्मा नीली साड़ी पहने शस्त्र की पूजा करते हुए दिखाई दी है। विजयादशमी पर अंकिता शर्मा का AK-47 से फ़ाइरिंग करते हुए वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। साथ ही उनका यह अंदाज आम पुलिस वालों से अलग दिखाई दे रहा है। इस कार्यक्रम में अंकिता शर्मा के साथ उनके वरिष्ठ अधिकारी और जवान भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में हथियारों की और साथ ही पुलिस वाहनों की भी पूजा…

Read More

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दिन की गर्मी के बीच अब रातें ठंडी होने लगी हैं। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, बिलासपुर और रायपुर में भी रात का पारा नीचे आया है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, दो दिन बाद तापमान में और कमी आने से ठंडक बढ़ सकती है।बीते 24 घंटों में बिलासपुर के न्यूनतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। राजधानी रायपुर में भी रात का तापमान लगभग 2 डिग्री कम हुआ। जगदलपुर को छोड़कर बाकी इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा। प्रदेश में अगले पांच…

Read More

द जागरण टाइम्स l 21अक्टूबर 2026।रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। माना स्थित चौथी वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने देश की एकता, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के योगदान को याद किया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि पुलिस स्मृति दिवस उन वीर जवानों के साहस और बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने राष्ट्र और समाज की सुरक्षा के लिए अपने प्राण…

Read More

बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 22 अक्टूबर से प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे। बिलासपुर में वे प्रदेश के संगठन प्रभारियों के साथ चर्चा करेंगे। उनके इस प्रवास के दौरान प्रदेश को दो संभागों में बांटने के प्रस्ताव पर सहमति मिलने की संभावना है। अभी तक पूरा प्रदेश एक एकल प्रांतीय इकाई के रूप में संचालित होता रहा है, लेकिन देशभर में प्रांत की व्यवस्था के समाप्त होने के बाद भौगोलिक दूरियों और मैदानी व वनांचल क्षेत्रों की अलग-अलग चुनौतियों को देखते हुए इसे दो संभागों में बांटा जा सकता है।

Read More

द जागरण टाइम्स l 21अक्टूबर 2026।कोरबा। विजयादशमी पर रावण दहन के बाद मुड़ापार बाजार के पास हुए विवाद में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवकों के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया। हमलावरों ने युवक पर चाकू से करीब आधा दर्जन वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। अस्पताल ले जाने पर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने रातभर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपित फरार है। वारदात मुड़ापार बाजार के निकट…

Read More

जागरण टाइम्स, कोरबा 21अक्टूबर। मानिकपुर क्षेत्र के मूडापार में कल रात चाकू मारकर एक युवक गोल्डन की हत्या कर दी गई। पुलिस के द्वारा पूरी रात सर्च अभियान चला कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है । 01 फरार आरोपी की लिए लगातार दबिश दी जा रही है| अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Read More

भगवान विष्णु की आराधना से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति की मान्यता | द जागरण टाइम्स डेस्क 21अक्टूबर । आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पापांकुशा एकादशी का व्रत गुरुवार, 22 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष धार्मिक महत्व है। यह तिथि भगवान विष्णु को समर्पित मानी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत करने और विधि-विधान से भगवान श्रीहरि की पूजा-अर्चना करने से साधक को पुण्य फल प्राप्त होता है। साथ ही पितरों की सद्गति और मोक्ष की प्राप्ति की कामना से भी यह व्रत किया जाता है।…

Read More