बिहार में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।बाढ़ के कारण 27,954 लोग राहत शिविरों में हैं। उधर, नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित मुरली गांव में रात 11 बजे कोसी के दबाव से रेला बांधा करीब नया और साधोपुर गांव की और फैल रहा है।जहांगीरपुर बैसी पंचायत की 50 हजार से अधिक आबादी पर संकट मंडरा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि 5 दिन से फंसे परिवारों को बैंक खाते के माध्यम से 7,000 रुपए सहायता राशि दी जाएगी।दानापुर में कंधे तक पानी में बाढ़ पीड़ित राशन लेने के लिए उतर गए। दानापुर में ही नदी में 4 दोस्त में डूब गए, इनमें से 3 को रेस्क्यू कर लिया गया है। एक लापता है।इधर, मौसम विभाग ने आज यानी शुक्रवार को किसी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया है। 13 सितंबर तक प्रदेश में बारिश की संभावना नहीं है। इस दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी अधिक महसूस होगी।बीते 24 घंटे में छपरा, सासाराम और जमुई में बारिश हुई। पटना में बादल छाए रहे, लेकिन उमस बरकरार रही।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



