द जागरण टाइम्स, शिवरामपुर चित्रकूट यूपी 20 अक्टूबर। विजयादशमी मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश, साफ-सफाई और जनशिकायतों के निस्तारण पर दिया जोर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने मंगलवार, 20 अक्टूबर 2026 को शिवरामपुर पुलिस चौकी का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी परिसर, प्रभारी कक्ष और कार्यालय का निरीक्षण करते हुए संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।एसपी ने चौकी प्रभारी शिवरामपुर को विजयादशमी मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए नियमित क्षेत्र भ्रमण करने और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
साथ ही चौकी परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने, अभिलेखों को व्यवस्थित एवं अद्यावधिक रखने तथा जनशिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं शांति बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



