द जागरण टाइम्स, पटना छपरा, 6अक्टूबर। । सारण के अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामपुर प्रतापपुर में केस में गवाही देने का बदला लेने के लिए मजदूर पर किए गए जानलेवा हमले ने उसकी जान ले ली। पिस्तौल के बल पर अगवा कर घर में बंद किए गए शंभुशरण साह की पटना में इलाज के दौरान पांच अक्टूबर की रात मौत हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनसे दो लाख रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की।पिस्तौल तानकर मजदूर को किया अगवा, विरोध पर दी गोली मारने की धमकीहराजी गांव निवासी सुषमा देवी के अनुसार, उनके पति शंभुशरण साह (48) एक अक्टूबर की सुबह करीब 6.30 बजे रामपुर के अनुसूचित जाति टोली में मजदूरी करने गए थे। इसी दौरान मुकेश कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह और दिलेश कुमार उर्फ टुन्नु दो बाइक से वहां पहुंचे। आरोप है कि दिलेश ने शंभुशरण पर पिस्तौल तान दी और मुकेश की बाइक पर बैठने को कहा। विरोध करने पर गोली मारने की धमकी दी गई।घर में ले जाकर बनाया बंधक, गवाही के बदले मांगे दो लाख रुपयेआरोपित शंभुशरण को मुकेश के घर ले गए। वहां मुकेश और पिंटू ने उनके साथ मारपीट की।
आरोप है कि दोनों ने कहा कि उनके खिलाफ दर्ज केस में गवाही देने के कारण उन्हें दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसके बाद शंभुशरण से दो लाख रुपये की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्हें घर के अंदर बंद कर दिया गया।स्वजन पहुंचे तो बढ़ा विवाद, हमले में गंभीर रूप से घायल हुए शंभुशरणघटना की जानकारी मिलने पर सुषमा देवी सहित स्वजन वहां पहुंचे। आवेदन के अनुसार, स्वजन को देखते ही मुकेश ने लोहे लगे डंडे से शंभुशरण के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद पिंटू ने भी उनके साथ मारपीट की। शोर मचने पर आरोपित वहां से भाग निकले। गंभीर रूप से घायल शंभुशरण को स्वजन ने घर से बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।छत फांदकर घर में घुसे स्वजन, फिर शुरू हुआ इलाज का संघर्षबताया गया कि घर के दरवाजे में अंदर से ताला लगा था। इसके बाद छत के रास्ते एक व्यक्ति को अंदर भेजा गया, जिसने दरवाजे का ताला खोला।गंभीर हालत में शंभुशरण को दिघवारा अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीएमसीएच, पटना रेफर किया गया। हालत में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर उन्हें रूबन अस्पताल में भर्ती कराया गया।पांच अक्टूबर की रात इलाज के दौरान मौत, अब हत्या में बदला मामलारूबन अस्पताल में उपचार के दौरान पांच अक्टूबर की रात शंभुशरण साह की मौत हो गई। सुषमा देवी ने घटना की वजह अवतारनगर थाना कांड संख्या 367/24 में उनके पति द्वारा मुकेश कुमार सिंह के खिलाफ गवाही देना बताया है। उनका आरोप है कि इससे पहले भी मुकेश, पिंटू और दिलेश घर पर आकर धमकी दे चुके थे। पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और जानलेवा हमले का मामला अब मौत के बाद हत्या की दिशा में आगे बढ़ गया है।पुरानी गवाही से जुड़ा है विवाद? पुलिस खंगाल रही पूरी कड़ीUntitled-6 copy.jpgपरिजनों के आरोपों के आधार पर पुलिस घटना के पीछे गवाही से जुड़े विवाद और आरोपितों की भूमिका की जांच कर रही है। पूर्व में दी गई धमकियों समेत घटना से जुड़े अन्य पहलुओं को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस की जांच आगे बढऩे के साथ ही यह स्पष्ट होगा कि मजदूर को अगवा करने और उस पर हमला करने की पूरी वजह क्या थी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



