द जागरण टाइम्स।बिहार। बिहार में जमुई के बाद समस्तीपुर में लड़की से बदसलूकी:सरेआम घसीटा, बाल खींचे, 4 आरोपी गिरफ्तार; 5 दिन में दूसरा मामलासमस्तीपुर44 मिनट पहलेसमस्तीपुर में बूढ़ी गंडक बांध के पास लड़की से छेड़खानी करते करते आरोपी लड़के।समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक बांध के पास लड़की से छेड़खानी करते करते आरोपी लड़के।बिहार के समस्तीपुर में भी जमुई जैसी छेड़खानी की घटना हुई है। सड़क पर कुछ लड़कों ने एक नाबालिग लड़की के साथ बदसलूकी की, जिसका वीडियो 21 सितंबर से वायरल है।लड़की उन लोगों से बार-बार छोड़ने के लिए कहती है, लेकिन लड़कों ने कभी उसका हाथ पकड़कर खींचा, बाल खींचे तो कभी उसे जबरन खींचकर दूसरी ओर ले गए। घटना कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी के बाइपास बांध के पास की बताई जा रही है।घटना 19 सितंबर की है। समस्तीपुर पुलिस को इसकी जानकारी 23 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे मिली। इसके बाद पुलिस ने कर्पूरी ग्राम थाना क्षेत्र में कई जगहों पर छापेमारी की। 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



