द जागरण टाइम्स, कोरबा 20 अक्टूबर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने विजयादशमी पर पाली खंड के मंडल कोरबी अंतर्गत छत्रपति शिवाजी सायं शाखा में शस्त्र पूजन कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सनातन संघर्ष समिति के जिला संयोजक अजय कुमार दुबे उपस्थित रहे। उन्होंने अपने बौद्धिक उद्बोधन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारों, उद्देश्यों एवं राष्ट्र निर्माण में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता मौसम राठौर ने सभी स्वयंसेवकों को विजयादशमी उत्सव एवं शस्त्र पूजन की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा लगाकर भगवा ध्वज स्थापित करने के साथ हुआ। इसके पश्चात अमरनाथ ने सामूहिक गीत प्रस्तुत किया। अतिथियों के परिचय के बाद जयप्रकाश द्वारा अमृत वचन तथा लखन लाल द्वारा सुभाषित प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात अमरनाथ ने एकल गीत प्रस्तुत कर वातावरण को उत्साह एवं राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। मुख्य वक्ता अजय कुमार दुबे का बौद्धिक उद्बोधन हुआ। उन्होंने संघ के कार्यों, विचारधारा एवं समाज में संगठन की भूमिका पर अपने विचार रखे।बौद्धिक उद्बोधन के पश्चात शस्त्र पूजन का कार्यक्रम श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्गेश कश्यप, विनोद कंवर, बजरंग यादव सरजू निषाद, शिव मरकाम, श्याम राठौर, फत्ते राठौर, सम्मे सिंह मरकाम, फिरत राम, श्यामलाल राठौर एवं राजेश ने गंगाजल का छिड़काव कर, तिलक लगाकर एवं पुष्प अर्पित करते हुए शस्त्र पूजन किया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



