Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
120 किमी की दूरी कम होने से लोगों को होंगे फायदे द जागरण टाइम्स,सागर 14अक्टूबर। बहुप्रतीक्षित सागर-देवरी-करेली-छिंदवाड़ा रेल परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे द्वारा इस लाइन की संशोधित DPR और फिजिबिलिटी सर्वे की समीक्षा का कार्य चल रहा है। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े सहित नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा के जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस परियोजना को बजट आवंटन और ललितपुर तक विस्तार की मांग रखी है। रेल मंत्रालय ने संशोधित DPR के बाद वित्तीय मंजूरी का आश्वासन दिया है। 4800 करोड रुपए की प्रस्तावित लागत वाली इस परियोजना से सागर, देवरी, करेली,…
कई प्रसंगों को दर्शाने का किया प्रयास द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, विनोद उपाध्याय 14अक्टूबर। कोरबा के आसपास नवरात्र पर्व की धूम है। हरदीबाजार के दुर्गा पंडाल में तीसरे दिन श्री राम जस झांकी समिति बिटकुला ने विशेष झांकी के रूप में शिव पार्वती विवाह, शबरी नरसिंह अवतार, कृष्ण सुदामा मित्रता एवं मां काली के रौद्र रुप को प्रस्तुत किया। इस झांकी कार्यक्रम का श्रद्धालुओं ने काफी आनंद लिया। मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार के अध्यक्ष निलेन्द्र राठौर,सचिव विनय चंद्राकर, कोषाध्यक्ष नवनीत गुप्ता, आचार्य हीरालाल पांडेय, सुरेंद्र राठौर, सुर्या यादव,दुर्गेश डिक्सेना, पंकज धुरवा, बजरंग यादव, नरेंद्र अहीर,तरुण डिक्सेना,…
अंतिम निर्णय के लिए 15 दिन का समय मांगा एसईसीएल ने द जागरण टाइम्स कोरबा,हरदीबाजार विनोद उपाध्याय 14अक्टूबर। साउथ ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड दीपका प्रबंधन हरदीबाजार के भूविस्थापितों के मांगों को लेकर लचर बना हुआ है। पूर्व में हुए 21 सितंबर सीएमडी मुख्यालय में बैठक व चर्चा का कोई ठोस जवाब नहीं आया। अब तीसरी बार विभिन्न मांगों को लेकर उसने 15 दिन का समय ले लिया और इसी बहाने सीएमडी कार्यालय के घेराव की योजना फिर किनारे हो गईं। भूविस्थापितों की मांगों को लेकर एसईसीएल दीपका प्रबंधन ने 11 अक्टूबर को हरदीबाजार ग्राम सरपंच के नाम पत्र जारी कर…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध प्राकृतिक विरासत और जैव विविधता को अब एक नया और अनूठा प्रतीक मिलने जा रहा है। अपने बेजोड़ कैमूफ्लाज (छद्मावरण) और मनमोहक रंगों के लिए पहचानी जाने वाली ‘आरेंज ओकलीफ’ तितली को प्रदेश की पहली राजकीय तितली के रूप में चुना गया है। राज्य वन्यजीव बोर्ड की उच्चस्तरीय बैठक में इसके चयन को औपचारिक मंजूरी प्रदान कर दी गई है। सूखे पत्ते का अचूक भ्रम पैदा करने वाली यह अद्भुत तितली अब छत्तीसगढ़ की आधिकारिक पर्यावरणीय पहचान बनेगी। राजकीय तितली के चयन की प्रक्रिया को लोकतांत्रिक और पारदर्शी रूप देते हुए वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग…
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विजयादशमी का पावन पर्व इस वर्ष भी भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। शहर के डब्ल्यूआरएस कॉलोनी स्थित दशहरा मैदान में बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव परंपरागत उल्लास के साथ आयोजित होगा। इस वर्ष आयोजन का मुख्य केंद्र 101 फीट ऊंचा विशालकाय दशानन का पुतला रहेगा, जिसका दहन आकर्षक रंग-बिरंगी आतिशबाजी के बीच किया जाएगा। इस आलौकिक और रोमांचक दृश्य का साक्षी बनने के लिए राजधानी सहित आसपास के उपनगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों से लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। डब्ल्यूआरएस मैदान में आयोजित होने वाला…
पाटीदार भवन और जलाराम मंदिर में गरबा की अलग पहचान द जागरण टाइम्स, कोरबा 14अक्टूबर । अश्विन नवरात्र पर्व पर कोरबा में माता रानी की भक्ति और गरबा की धूम मची हुई है। देवी दर्शन और पूजन के साथ पूरा शहर भक्तिमय माहौल में रंगा हुआ है। दुर्गा पंडालों में गूंजते भक्ति गीतों की धुन पर गरबा और डांडिया करते श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। लयबद्ध कदमों और भक्ति में डूबे चेहरों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है, मानो श्रद्धालु मां भगवती की आराधना में पूरी तरह तल्लीन हो गए हों। गुजराती आए, साथ लेकर आए गरबा कोरबा…
नवमी पर हवन-पूजन और भंडारे के साथ संपन्न होगा अनुष्ठान, तीर्थ क्षेत्र में किए गए व्यापक प्रबंध द जागरण टाइम्स, अयोध्या 13अक्टूबर। शारदीय नवरात्र पर्व के पावन अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप देवी चंद्रघंटा की विधि-विधानपूर्वक आराधना की गई। भक्ति, श्रद्धा और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठानों के बीच मंदिर परिसर में नवरात्र उत्सव पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान मां भगवती की पूजा-अर्चना कर सुख, समृद्धि और लोककल्याण की कामना की जा रही है।श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया विभाग की ओर से बताया गया कि नवरात्र…
द जागरण टाइम्स,,कोरबा 13अक्टूबर । राष्ट्रीय राजमार्ग-130 के मदनपुर घाट में ट्रेलर दुर्घटना के बाद कई घंटों तक आवागमन बाधित रहने और यात्रियों को परेशानी होने के मामले में NHAI के अधिकारियों के खिलाफ न्यायालय कटघोरा में परिवाद दायर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 2:30 बजे मदनपुर घाट में ट्रेलर क्रमांक CG10BS5980 खराब होकर खड़ा था। इसी दौरान तारा घाटी की ओर जा रहे ट्रेलर क्रमांक CG10BS9436 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी। दुर्घटना के कारण बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर जाम लग गया। जाम में बसों…
320 दिवस का रोजगार सृजित, ग्रामीण आजीविका को मिला संबल द जागरण टाइम्स, कोरबा,13 अक्टूबर 2026। शासन की रोजगार गारंटी योजना ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के साथ ही गांवों में स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण और आजीविका के नए अवसर विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इसका सकारात्मक उदाहरण जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा की ग्राम पंचायत पसान के निवासी सुकुलराम हैं, जिनके खेत में सिंचाई कूप निर्माण से खेती-किसानी की तस्वीर बदल रही है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। सुकुलराम के पास लगभग दो एकड़ कृषि भूमि है। पहले सिंचाई के पर्याप्त साधन नहीं…
डॉ. एस. चंदानी के संकल्प से शुरू हुआ सफर,आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं और विशेषज्ञ सेवाओं के साथ मरीजों की सेवा में जुटा एनकेएच,प्रबंधन ने कोरबावासियों के प्रति जताया आभार कोरबा। बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्थापित न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने 13 अक्टूबर को अपनी सेवा यात्रा के 12 वर्ष पूरे कर लिए। वर्ष 2014 में ग्रुप डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी के नेतृत्व में शुरू हुआ यह सफर आज आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सकों और अनुभवी स्वास्थ्यकर्मियों के माध्यम से मरीजों की सेवा तक पहुंच चुका है। 12वीं वर्षगांठ के अवसर पर अस्पताल में…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
