Author: Tarun Mishra

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।

द जागरण टाइम्स, अयोध्या 15अक्टूबर । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर स्थित देवी मंदिर में गुरुवार को आश्विन नवरात्र के पांचवें दिन मां दुर्गा के पंचम स्वरूप स्कंदमाता की पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस दौरान मंदिर के पुरोहित ने निर्धारित धार्मिक विधान के अनुसार पूजन कराया। स्कंदमाता को नैवेद्य अर्पित कर सभी के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की गई।आश्विन नवरात्र के पांचवें दिवस अयोध्या पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के दर्शन के साथ मां स्कंदमाता की आराधना की। नवरात्र पर्व के चलते रामनगरी में भक्तिमय वातावरण बना हुआ है। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बढ़ती…

Read More

नगर निगम के ओपन थिएटर में दूसरे वर्ष भी आयोजन, द जागरण टाइम्स, कोरबा, 15 अक्टूबर। अश्विन नवरात्र के अवसर पर छत्तीसगढ़ के औद्योगिक नगर कोरबा में नगर पालिक निगम द्वारा लगातार दूसरे वर्ष भव्य रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार, 15 अक्टूबर की रात ओपन थिएटर में रामलीला का शुभारंभ होगा। इससे पहले संकटमोचन श्री हनुमान की पूजा-अर्चना के साथ पंडित शिवराज शर्मा और उनकी टीम संगीतमय सुंदरकांड का पाठ करेगी। नगर निगम द्वारा रामलीला के आयोजन के लिए वाराणसी के एक दल को आमंत्रित किया गया है। यह दल अगले पांच दिनों तक भगवान श्रीराम के…

Read More

द जागरण टाइम्स,, 14 अक्टूबर 2026। विकसित भारत-जी राम जी योजना के अंतर्गत कोरबा जिले में ग्रामीण विकास, रोजगार सृजन और मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए अब तक 127 करोड़ रुपये की लागत के 3056 कार्य स्वीकृत किए गए हैं। योजना के तहत जल संरक्षण एवं संवर्धन, बालिका शौचालय निर्माण, मुक्तिधाम, सैंड फिल्टर बोरवेल तथा ग्रामीण अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। इन प्रयासों से विकसित भारत की तरह विकसित कोरबा बनाने के संकल्प को गति मिल रही है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रतीक जैन के मार्गदर्शन में…

Read More

, शक्ति केंद्रों की बैठकों और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह पर हुआ विचार-विमर्श द जागरण टाइम्स 14 अक्टूबर, कोरबा। भारतीय जनता पार्टी मंडल जवाली की मासिक बैठक मंडल प्रभारी चुलेश्वर राठौर की उपस्थिति में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडल उपाध्यक्ष मोहर मरकाम ने की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना तैयार करने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।सेवा संकल्प अभियान की समीक्षाबैठक में मंडल प्रभारी चुलेश्वर राठौर ने सेवा संकल्प अभियान के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा की। जनसेवा, जनसंपर्क और संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी…

Read More

मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की 16 टीमें ले रही हैं प्रतियोगिता में भाग द जागरण टाइम्स, बिलासपुर 14 अक्टूबर। एसईसीएल मुख्यालय की मेजबानी में आज 14 अक्टूबर 2026 को अंतर-क्षेत्रीय हॉकी टूर्नामेंट 2026-27 का स्व. श्री बी.आर. यादव अंतर्राष्ट्रीय हॉकी मैदान, बहतराई, बिलासपुर में उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में एसईसीएल मुख्यालय सहित विभिन्न संचालन क्षेत्रों की कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं।मुख्य अतिथि निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास ने हॉकी मैदान पर गोल कर टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास उपस्थित रहे। अपने…

Read More

बालकोनगर, 12 अक्टूबर, 2026।* वेदांता एल्यूमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पोषण माह 2026 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाने, स्वस्थ खानपान की आदतों को प्रोत्साहित करने और बाल विकास में समुदाय की भागीदारी मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गईं। बालको की ‘आरोग्य’ परियोजना और ‘नंद घर’ पहल के तहत आयोजित इस अभियान के माध्यम से 28 नंद घरों में 1,500 से अधिक बच्चों, माताओं और उनकी देखभाल करने वालों तक पहुंच बनाई गई। यह पहल भारत सरकार के पोषण अभियान के उद्देश्यों के…

Read More

बिलासपुर। जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला रमणी हॉस्पिटल के पास हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही थी। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब एक लाख आठ हजार रुपये बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।बिलासपुर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिविल…

Read More

कोरबा 14 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत खनिज उड़नदस्ता दलों ने विभिन्न स्थानों पर जांच कर अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त कुल 10 वाहनों को जब्त किया है। कोटमर्रा में रेत का अवैध भंडारण पाए जाने पर उसे भी जब्त किया गया।खनिज विभाग के अनुसार, पाली में रेत और ईंट का अवैध परिवहन करते 4 ट्रैक्टर, हरदीबाजार में रेत और ईंट का परिवहन करते 3 ट्रैक्टर तथा गिट्टी का परिवहन करते 1 हाइवा पकड़ा गया। दीपका में गिट्टी…

Read More

कोरबा: आदिवासी बाहुल्य कोरबा जिले में पर्वतों पर विराजमान देवियों की आराधना की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। वनांचल और पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों की पूजा पद्धति, धार्मिक मान्यताएं और अनुष्ठान अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। कहीं देवी को प्रसन्न करने के लिए श्वेत ध्वज चढ़ाया जाता है, तो कहीं नवरात्र का शुभारंभ प्रतिपदा के बजाए पंचमी तिथि से होता है। पोड़ी उपरोड़ा के मातिन दाई मंदिर में देवी की प्रतिमा के स्थान पर उनके आसन की पूजा की जाती है। वहीं, पाली के चैतुरगढ़ में पहाड़ की ऊंचाई पर विराजमान अष्टभुजी देवी का मंदिर प्राचीन…

Read More

द जागरण टाइम्स, करतला, कोरबा 14अक्टूबर। – भारत निर्वाचन आयोग एवं स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के निर्देशानुसार रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज करतला में एक विशाल एवं रैली का आयोजन किया गया।यह रैली शासकीय महाविद्यालय करतला, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) करतला एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय करतला के संयुक्त तत्वाधान में उनके ELC (Electoral Literacy Club – मतदाता साक्षरता क्लब) द्वारा निकाली गई। रैली का नेतृत्व रामपुर विधानसभा की ELC समन्वयक श्रीमती मनीषा मिंज टोप्पो ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के ELC समन्वयक उमाशंकर बंजारे, आईटीआई के समन्वयक आनंद कुमार मिंज एवं…

Read More