Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
कोरबा: रात में हाथियों के गांव की ओर आ धमकने का डर ऐसा कि तेलियामार के किसान खेलन सिंह को खपरैल के छप्पर पर खाट चढ़ाकर सोना पड़ा। कहीं कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए तो कहीं खेतों में खड़ी धान की फसल रौंद दी गई। पसान क्षेत्र में 52 हाथियों की मौजूदगी ने ग्रामीणों की जिंदगी मुश्किल कर दी है। बीते एक सप्ताह में हाथियों का दल आधा दर्जन ग्रामीणों के कच्चे मकानों को नुकसान पहुंचा चुका है और 30 एकड़ से अधिक क्षेत्र में लगी धान की फसल नष्ट कर दी है। हाथियों की आवाजाही से ग्रामीणों के सामने दोहरी…
रायपुर: रायपुर के महिला थाने में धमतरी में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे और उनके परिजनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न का मामला दर्ज किया गया है। उन पर दहेज में करोड़ों रुपए और लग्जरी कार मांगने का आरोप है। मांग पूरी न होने पर शारीरिक प्रताड़ना के भी आरोप पत्नी ने लगाए हैं। क्या है पूरा मामला? पीड़िता पूजा बंजारे ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जुलाई 2024 में विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उन्हें कम दहेज मिलने के ताने दिए जा रहे थे। शिकायत के अनुसार, आरोपी डिप्टी कलेक्टर और…
बिलासपुर: ग्रामीण इलाकों में दिनदहाड़े सूने मकानों को निशाना बनाकर चोरी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह का मास्टर गांव में जूते की दुकान चलाता है। वहीं, दूसरा आरोपित एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल था। एसीसीयू बिलासपुर और कोटा पुलिस की संयुक्त टीम ने कोरबा जिले में दबिश देकर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सोने-चांदी के जेवर, नकदी और चोरी की रकम से खरीदे गए वाहन समेत करीब 19.81 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। आरोपितों से बिलासपुर जिले के नौ और कोरबा जिले के एक मामले का राजफाश हुआ…
रायपुर। छत्तीसगढ़ में राम वनगमन पथ का विकास तीन चरणों में वर्ष 2029 तक पूरा होगा। छत्तीसगढ़ में 31 आश्रय स्थल, सत्संग भवन, सीता रसोई बनेगी। राज्य सरकार चयनित 31 स्थलों पर सुविधाएं विकसित करेगी। जहां सन्यासियों और श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था होगी। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने 75 स्थानों को राम के वनगमन मार्ग से जुड़ा मानकर विकसित करने की पहल की थी। इनमें चंदखुरी, शिवरीनारायण, सीतामढ़ी-हरचौका, रामगढ़, राजिम, नगरी-सिहावा, रामाराम, तुरतुरिया और चंपारण सहित नौ स्थलों पर निर्माण शुरू हुआ था। सत्ता में आने के बाद भाजपा सरकार ने 31 स्थलों को वनगमन स्थल के रूप में तय…
अरविंद शर्मा ने दर्द साझा किया, सवाल उठाए द जागरण टाइम्स, डेस्क 12अक्टूबर। स्वर्गवासी अथवा अन्य स्थान पर शिफ्ट हो चुके काफी वोटर के नाम भारत की मतदाता सूची से काट दिए गए। स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन के अंतर्गत इस काम को किया गया। इसे लेकर हो हल्ले के बीच बिहार के गया जिले से एक बहुत शानदार मामला सामने आया। बिहार के गया जिले से वास्ता रखने वाले अरविंद शर्मा की बहुत ही रोचक कहानी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कैलाशजी ने शेयर किया। उन्हीं के शब्दों में लिखा गया _ ज्ञानेश ने मेरी स्वर्गीय नानी का वोट काटा, उन्हें…
9 दिन तक कई कार्यक्रम होंगे बस स्टैंड में द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदी बाजार विनोद उपाध्याय, 12अक्टूबर। शक्ति की उपासना का पर्व आसान नवरात्र कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में धूमधाम से आस्था पूर्वक मनाया जा रहा है। मां दुर्गा उत्सव समिति बस स्टैंड हरदीबाजार द्वारा 18वें वर्ष में शारदीय मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। प्रथम दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा- हुईं। श्रद्धालुओं ने दर्शन किया। अगले 9 दिन तक दर्शन पूजन के साथ विभिन्न अनुष्ठान यहां संपन्न होंगे। नवरात्र उत्सव को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं।…
अनुभवों को सुनें, वास्तविक आवाजें-वास्तविक बदलाव’ थीम के साथ लोगों को किया जागरूक, द जागरण टाइम्स, एमसीबी/ चिरमिरी 12अक्टूबर 2026। मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। मानसिक तनाव, अवसाद और घबराहट जैसी समस्याओं को छिपाने के बजाय समय पर सहायता लेना बेहतर जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इसी संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय चिरमिरी में जागरूकता रैली एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस वर्ष की वैश्विक थीम ÞLived Experiences Heard: Real Voices] Real Change” अर्थात अनुभवों को सुनें, वास्तविक आवाजें-वास्तविक बदलाव रखी…
द जागरण टाइम्स, 11अक्टूबर कोरबा। कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन बी. साईराम ने 11 अक्टूबर 2026 को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की कुसमुंडा मेगा परियोजना का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खदान के विभिन्न माइनिंग पैचों का दौरा कर कोयला उत्पादन, ओवरबर्डन रिमूवल (OBR) एवं अन्य परिचालन गतिविधियों की समीक्षा की। साथ ही, उन्होंने संशोधित उत्पादन लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आवश्यक कार्ययोजना तथा परिचालन संबंधी चुनौतियों पर अधिकारियों एवं संबंधित हितधारकों के साथ चर्चा की।दौरे की शुरुआत में साईराम ने कुसमुंडा खदान के व्यू पॉइंट से खनन गतिविधियों का अवलोकन किया। इसके पश्चात उन्होंने विभागीय माइनिंग पैच…
नवरात्र के नौ दिनों तक मंदिर परिसर में होंगे धार्मिक अनुष्ठान, हवन-पूजन से लेकर कन्या भोज और भंडारे तक की तैयारी द जागरण टाइम्स | अयोध्या, 11 अक्टूबर।* शारदीय नवरात्र के पावन पर्व का रविवार को शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विधि-विधान के साथ देवी उपासना की शुरुआत की गई। मंदिर के वायव्य कोण (उत्तर-पश्चिम दिशा) में प्रतिष्ठित जगज्जननी मां भगवती का कलश स्थापन कर विशेष पूजन-अर्चन किया गया। वहीं, मंदिर के परकोटे की उत्तरी भुजा के मध्य स्थित मां अन्नपूर्णा का भी आकर्षक श्रृंगार कर विधिवत आराधना की गई।नवरात्र के प्रथम दिन मंदिर परिसर…
द जागरण टाइम्स, कोरबा /हरदीबाजार, 11अक्टूबर । भारतीय जनता पार्टी मंडल हरदीबाजार द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा, समर्पण एवं जनकल्याण की भावना के साथ अंबेडकर चौक, हरदीबाजार में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके पश्चात राम प्रसाद मेमोरियल अस्पताल, हरदीबाजार में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। पीड़ित लोगों के प्रति दिखाएं सरोकार सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के बीच पहुंचकर जनसेवा के कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा मंडल हरदीबाजार के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता एवं मरीजों की सेवा…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
