120 किमी की दूरी कम होने से लोगों को होंगे फायदे
द जागरण टाइम्स,सागर 14अक्टूबर। बहुप्रतीक्षित सागर-देवरी-करेली-छिंदवाड़ा रेल परियोजना को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। रेलवे द्वारा इस लाइन की संशोधित DPR और फिजिबिलिटी सर्वे की समीक्षा का कार्य चल रहा है। सागर सांसद डॉ. लता वानखेड़े सहित नरसिंहपुर और छिंदवाड़ा के जनप्रतिनिधियों ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर इस परियोजना को बजट आवंटन और ललितपुर तक विस्तार की मांग रखी है।

रेल मंत्रालय ने संशोधित DPR के बाद वित्तीय मंजूरी का आश्वासन दिया है। 4800 करोड रुपए की प्रस्तावित लागत वाली इस परियोजना से सागर, देवरी, करेली, नरसिंहपुर, अमरवाड़ा, छिंदवाड़ा, नागपुर के लिए एक बेहतर नेटवर्क प्राप्त होगा। प्रस्तावित मार्ग पर 20 से ज्यादा स्टेशन बनाएं जा सकेंगे। उत्तर भारत (दिल्ली/बुंदेलखंड) से दक्षिण भारत (नागपुर/हैदराबाद/चेन्नई) की दूरी में 100-120 किमी की कमी आएगी और यात्रा समय 3 से 5 घंटे घटेगा। देवरी, केसली जैसे लंबे समय से रेल से वंचित तहसील मुख्यालय सीधे रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे। सागर एक बड़ा मल्टी-डायरेक्शनल जंक्शन बन जाएगा। पूरे क्षेत्र की इकोनॉमी पर इसका व्यापार असर पड़ेगा और कई प्रकार के सीधे फायदे लोगों की जीवन शैली को और बेहतर बना सकेंगे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



