Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
भोपाल। भोपाल के एयरोसिटी क्षेत्र में करीब 305 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बिजली ग्रिड कंट्रोल सेंटर के निर्माण की तैयारियां तेज हो गई हैं। संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा ने संबंधित अधिकारियों को परियोजना से जुड़ी सभी शासकीय अनुमतियां 20 नवंबर 2026 तक पूरी करने और तय समयसीमा में निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इस केंद्र से देश के पश्चिमी क्षेत्र के बिजली ग्रिड को नियंत्रित किया जाएगा। परियोजना को लगभग दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त कर्मवीर शर्मा की अध्यक्षता में परियोजना की प्रगति की समीक्षा बैठक…
नई दिल्ली ! त्योहारी सीजन और व्यापारियों की चिंताओं को ध्यान में रखते हुए सरकार और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बड़ा कदम उठाया है। पहले यह खबर सामने आई थी कि 15 अक्टूबर से यूपीआई भुगतान पर एमडीआर (MDR) लागू कर दिया जाएगा, लेकिन अब सरकार और एनपीसीआई ने स्थिति स्पष्ट करते हुए इसकी समय सीमा में बदलाव कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक अब इस डेडलाइन को बढ़ाकर 1 जनवरी 2027 तक कर दिया गया है, जिससे देश भर के छोटे-बड़े दुकानदारों और कारोबारियों को बड़ी राहत मिली है। क्या है एमडीआर (MDR) और इसका पूरा…
अंबिकापुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का व्हाट्सएप अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया है। हैक करने के बाद ठगों ने मंत्री के संपर्क में मौजूद कई लोगों को उनके नाम से मैसेज भेजकर रुपये की मांग की है। किसी से 32 हजार तो किसी से 52 हजार रुपये मांगे गए हैं। कई लोगों को यूपीआई क्यूआर कोड भेजकर पैसे ट्रांसफर करने को कहा गया। घटना का पता मंगलवार को उस समय चला जब सूरजपुर पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के तहत बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा था। रैली में शामिल समर्थकों ने मंत्री को…
बिलासपुर: नवरात्र पर्व के दौरान दुर्गा पंडालों, गरबा-डांडिया आयोजनों और रावण दहन कार्यक्रमों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष व्यवस्था की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जारी गाइडलाइन में श्रद्धालुओं से निर्धारित पार्किंग का उपयोग करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है। एएसपी रामगोपाल करियारे ने बताया कि आयोजन स्थलों पर भीड़ और वाहनों का दबाव बढ़ने पर शाम पांच बजे से रात 12 बजे तक जरूरत के मुताबिक मार्ग परिवर्तन और नो एंट्री लागू की जा सकती है। विशेष रूप से…
सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बस्तर संभाग में लाल आतंक के खिलाफ चलाए जा रहे निर्णायक अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सुकमा जिले के दुर्गम और घने जंगलों में चलाए गए एक विशेष तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों के हथियार डंप का पर्दाफाश किया है। मौके से 13 अत्याधुनिक व देशी हथियार, भारी मात्रा में जिंदा कारतूस और 200 से अधिक डेटोनेटर बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, हाल ही में मुख्यधारा में लौटे आत्मसमर्पित माओवादियों से सुरक्षा बलों को किस्टाराम थाना क्षेत्र में…
द जागरण टाइम्स, रायगढ़, 12 अक्टूबर 2026। विभिन्न मामलों में मोस्ट वांटेड अपराधियों की पताशा जी के लिए जिले में अभियान चल रहा है। एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने गौवंशों की तस्करी एवं पशु क्रूरता के मामले में करीब छह माह से फरार आरोपी मो. फिरोज (36 वर्ष), निवासी आजाद बस्ती, थाना एवं जिला गुमला, झारखंड को गिरफ्तार किया है। पूंजीपथरा पुलिस टीम ने 12 अक्टूबर को स्थानीय पुलिस के सहयोग से गुमला स्थित आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस…
द जागरण टाइम्स,कोरबा 13 अक्टूबर । शहर के शारदा विहार रेलवे क्रॉसिंग के आसपास सड़क की बदहाल स्थिति अब राहगीरों के लिए मुसीबत के साथ-साथ गंभीर हादसों को खुला न्योता दे रही है। क्रॉसिंग के ढलान वाले हिस्से में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने और वाहनों के गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। सड़क की मौजूदा हालत को देखते हुए लोगों को आशंका है कि समय रहते सुधार नहीं हुआ तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।विडंबना यह है कि जिस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग…
कोरबा, 12 अक्टूबर 2026/कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने जिले के दूरस्थ वनांचलों सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर नियमानुसार समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में वनपट्टा की जांच, अवैध शराब विक्रय बंद कराने, लंबित वेतन, प्रधानमंत्री आवास की लम्बित किश्त भुगतान, पीएम आवास की पात्रता जांच, राशन वितरण में अनियमितता, पशु शेड निर्माण, अतिक्रमण, सड़क मरम्मत, राहत राशि, भूमि अधिग्रहण मुआवजा, राशन वितरण में अनियमितता तथा आजीविका से जुड़ी मांगों सहित कुल 114 आवेदन प्राप्त हुए।कलेक्टर ने अधिकारियों को संवेदनशीलता…
कैबिनेट मंत्री और विधायक ने सरकार की प्राथमिकता बताई द जागरण टाइम्स, कोरबा, 12 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार केवाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन और विधायक प्रेमचंद पटेल ने आज घुड़देवा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवीन शाला भवन का लोकार्पण किया। जिला खनिज न्यास मद से रूपये 99.64 लाख की लागत से यह तैयार हुआ है। नवीन भवन से विद्यालय के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती जयश्री महुलीकर सहित शिक्षक और स्थानीय लोग उपस्थित थे। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जिला खनिज न्यास मद…
खैरागढ़। जिले में अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए की मौजूदगी सामने आने से लोगों में दहशत का माहौल है। कुछ दिनों पहले खैरागढ़-डोंगरगढ़ मार्ग पर कई बार तेंदुआ दिखाई देने के बाद अब साल्हेवारा मार्ग स्थित बंजारी घाटी में भी उसकी मौजूदगी सामने आई है।बीती रात करीब 8:30 बजे घाटी से गुजर रही एक सवारी बस के चालक ने सड़क किनारे तेंदुए को बैठे देखा। इसके बाद चालक ने बस रोककर उसका वीडियो बनाया। कुछ देर बाद तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद साल्हेवारा क्षेत्र में लोगों की चिंता बढ़ गई है। लगातार तेंदुआ…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
