
द जागरण टाइम्स, करतला, कोरबा 14अक्टूबर। – भारत निर्वाचन आयोग एवं स्वीप (SVEEP) कार्यक्रम के निर्देशानुसार रामपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विशेष मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज करतला में एक विशाल एवं रैली का आयोजन किया गया।यह रैली शासकीय महाविद्यालय करतला, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) करतला एवं स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय करतला के संयुक्त तत्वाधान में उनके ELC (Electoral Literacy Club – मतदाता साक्षरता क्लब) द्वारा निकाली गई। रैली का नेतृत्व रामपुर विधानसभा की ELC समन्वयक श्रीमती मनीषा मिंज टोप्पो ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के ELC समन्वयक उमाशंकर बंजारे, आईटीआई के समन्वयक आनंद कुमार मिंज एवं स्कूल के समन्वयक मनीष श्रीवास का विशेष सहयोग रहा

।यह विशेष अभियान 5 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक संचालित है, जिसका मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नए मतदाताओं तथा छूटे हुए मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जुड़वाना है। Form-6 भरने का यह सुनहरा अवसर है। रैली से पूर्व तीनों संस्थाओं में मतदाता जागरूकता पर विशेष व्याख्यान एवं शपथ कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।यह कार्यक्रम तीनों संस्थाओं के प्रमुखों के संरक्षण में सम्पन्न हुआ — शासकीय महाविद्यालय करतला के प्राचार्य मृगेश कुमार यादव- आईटीआई करतला के अधीक्षक आर.एल. दिव्य- स्वामी आत्मानंद स्कूल करतला के प्राचार्य दुबराज राठियाकार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण, व्याख्यातागण, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। महाविद्यालय से डॉ. विजय शर्मा, डॉ. संजय कुमार यादव, प्रभा शंकर यादव, डॉ. प्रीति लता मिंज, डॉ. सपना मिश्रा, डॉ. स्वप्नील जायसवाल, मंजू पटेल, इंदुकांत, दीप्ति अंचल, विजय बखला, आकाश दास, डिगेश्वर सहित, आईटीआई से राकेश कुमार कश्यप, जोधन सिंह आर्मों, सुशील खूंटे, मनोज कुमार यादव, शैलेंद्र गोंड, टोपेश शर्मा, वासुदेव साहू तथा स्कूल से पवन कुमार काठले, शालिनी पटेल, ताराचंद सोनी, पीयूष पांडे, ललित कंवर, हेमलता मल्होत्रा, रजन्ति मिंज, राजकुमारी महंत, रितेश नेटी आदि उपस्थित थे।अभियान में स्वीप एंबेसडर तुषार साहू, फरदीन गवेल एवं बीएलओ नानक चंद एवं कृष्णमणि राठिया का सराहनीय योगदान रहा, जो निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर डटे हुए हैं।रैली में छात्र- छात्रों ने “वोटर कार्ड बनवाएंगे, लोकतंत्र को मजबूत बनाएंगे। बोलो बोलो क्या करना है , शत प्रतिशत मतदान करना है।जैसे नारों से पूरे नगर में मतदाता जागरूकता का संदेश दिया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।


