जागरण टाइम्स, बालोद 24अक्टूबर। आयरन सिटी दल्ली राजहरा में जिला पुलिस के द्वारा नशा मुक्ति पर केंद्रित एक रैली का आयोजन किया गया। मातृशक्ति सहित काफी संख्या में नागरिक इस रैली का हिस्सा बने। पुलिस अधिकारी, जवान सहित सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस रैली में भागीदारी की। छत्तीसगढ़ी फिल्मों की स्टार एक्ट्रेस इशिका यादव मुख्य अतिथि के रूप में इस रैली में शामिल हुई।
जन जागरूकता के अंतर्गत यह कार्यक्रम किया गया। इसके माध्यम से आम लोगों को संदेश दिया गया कि नशे से हर हाल में दूरी बनानी होगी क्योंकि हमारे लिए जिंदगी जरूरी है। पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल ने कहा कि जिले में अच्छा वातावरण बनाने के लिए पुलिस लगातार कोशिश करेगी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



