
The jagrantimes. Com 7oct. साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के कोरबा जिला स्थित बाकी मोगरा मैन अस्पताल के प्रबंधन ने यह सुनिश्चित किया है कि ओपीडी टाइम पर मेडिकल प्रैक्टिशनर को डॉक्टर रूम में जाने की अनुमति नहीं होगी। यह व्यवस्था सामाजिक कार्यकर्ता और म्युनिसिपल काउंसिल के पार्षद अश्विनी मिश्रा के पत्राचार के बाद बनाई गई है। इससे मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कराने में कुछ आसानी होगी। कोरबा जिले के बाकी मोगरा में साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड का अस्पताल संचालित है। यहां पर मेडिकल प्रैक्टिशनर्स की ओपीडी टाइम पर हो रही एंट्री के कारण लोगों को समस्या हो रही थी।
अश्विनी मिश्र ने इस मामले को लेकर चिंता जताई और स्थानीय प्रबंधन से पत्राचार किया। उनका साफ तौर पर कहना था कि मेडिकल प्रैक्टिशनर ओपीडी टाइम के बाद यहां पर आए ताकि मरीजों को समस्या ना हो। उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी इस मामले को लाया गया था। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अजय कुमार के द्वारा आज इस बारे में पत्र जारी कर दिया गया है। इसमें स्पष्ट व्यवस्था दी गई है कि ओपीडी टाइम के दौरान कोई भी मेडिकल प्रैक्टिशनर्स डॉक्टर से नहीं मिल सकता।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



