Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
द जागरण टाइम्स। कोरबा /गांधी जयंती के अवसर पर 02 अक्टूबर को जिले की सभी मदिरा दुकानें बंद रहेंगी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने 02 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया है। 02 अक्टूबर शुक्रवार को जिले में संचालित समस्त देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, प्रीमियम, कम्पोजिट मदिरा दुकानें, एफएल 3, एफएल 3 क, अहाता पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने मदिरा बंदी के पूर्व दिवस को निर्धारित समय पश्चात मदिरा दुकानों को सीलबंद करने तथा मदिरा बंदी दिवस को अवैध शराब बिक्री न हो, यह सुनिश्चित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए है।
द जागरण टाइम्स। रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज 30 सितम्बर बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित की गई है। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ ही सभी मंत्री और उनके विभागों से संबधित अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में किसानों की धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने के बाद मुहर लग सकती है। नवरात्रि के पहले होने वाली साय कैबिनेट की बैठक काफी अहम माना जा रहा है। यह बैठक बुधवार 30 सितम्बर 2026 को सुबह 11.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन…
द जागरण टाइम्स, कोरबा। छत्तीसगढ़ के औद्योगिक नगर मेँ जाम की समस्या के कारण लोग परेशान है। अंजनी कुंज मंदिर से गुरु घासीदास चौराहे तक आज सुबह कोयला लोड गाड़ियों के पहिए कई घंटे थमे और इस वजह से लोगों को काफी परेशान होना पड़ा,देखें वीडियो।
न्यूयॉर्क, डेस्क द जागरण टाइम्स । बेहतर वातावरण, अच्छी शिक्षा और किस्मत के खेल के साथ व्यक्ति कहीं से कहीं पहुंच सकता है और अपनी एक अलग पहचान स्थापित करने में सफल हो सकता है। छत्तीसगढ़ की धरती से निकली प्रतिभाएं देश ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना रही हैं। इसी कड़ी में कोरबा से जुड़े आनंद कुमार पाण्डेय संयुक्त राष्ट्र संगठन (UNO) में वित्त एवं बजट से जुड़े महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा में भाग लेने पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की…
दिव्यांगों को राहत देख संत दे रहे उन्मुक्त हृदय आशीष – द जागरण टाइम्स, अयोध्या , 29 सितंबर। कारसेवकपुरम् में चल रह अशोक सिंहल फाउण्डेशन के निःशुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर के तीसरे दिन तोताद्रि मठ के जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी अनंताचार्य जी महाराज ने शिविर का निरीक्षण करने के साथ दिव्यागों से बातचीत कर उन्हें मिल रही राहत के बारे में जानकारी ली। कार्यक्रम में पहुंचे पूज्य संत का फाउण्डेशन के कार्यकर्ता नीतेश व रविंदर ने अंगवस्त्र ओढ़ाने के साथ राम परिवार का चित्र व अशोक सिंहल जी पर लिखी पुस्तक भेंट कर आशीर्वाद लिया। महाराज श्री ने सेवा कार्य की…
द जागरण टाइम्स। कोरबा: जिले की मैदानी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी ने आदेश जारी कर 6 पुलिसकर्मियों (प्रधान आरक्षक और आरक्षक) की पदस्थापना में बदलाव किया है।जारी आदेश के अनुसार, थाना यातायात से प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह को चौकी कोरबी, आरक्षक गोपीराम दिव्य को थाना श्यांग और बलदेव यादव को चौकी मोरगा भेजा गया है। वहीं कोरबी से सुखराम शर्मा, श्यांग से अमरनाथ सतनामी और मोरगा से संजय कुमार साहू की पदस्थापना थाना यातायात में की गई है। माना जा रहा है कि आने…
द जागरण टाइम्स, बिलासपुर, 29 सितंबर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) के चिकित्सा विभाग द्वारा आज मुख्यालय के सीएमडी कॉन्फ्रेंस हॉल में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित किया गया।कार्यक्रम में एसईसीएल के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक हरीश दुहन, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी)–संचालन रमेश चंद्र महापात्र उपस्थित रहे। मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों, कर्मचारियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए चिकित्सकों के साथ मुख्य चिकित्सा सेवाएं अधिकारी डॉ. श्रुतिदेव मिश्रा उपस्थित रहे। हृदय रोगों की रोकथाम एवं शीघ्र पहचान’ विषय पर अपोलो हॉस्पिटल्स, जुबली हिल्स, हैदराबाद के डॉ. पी. सी. रथ ने विशेषज्ञ…
‘अपनी चौखट अपना कचरा’ की प्रस्तुति के साथ सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर और स्कूली बच्चों की स्वच्छता वॉकथॉन आयोजित द जागरण टाइम्स, बिलासपुर, । स्वच्छता ही सेवा 2026 एवं विशेष अभियान 6 के अंतर्गत साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा आज मुख्यालय परिसर, बिलासपुर में ‘अपनी चौखट अपना कचरा’ विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को अपने घर, कार्यस्थल और आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। नुक्कड़ नाटक में कचरा इधर-उधर न फेंकने, उसे निर्धारित स्थान पर डालने और सफाई को दैनिक व्यवहार का हिस्सा बनाने का संदेश…
खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जल क्षेत्र में पहुंचे सदस्य द जागरण टाइम्स,, कोरबा। यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की कोरबा यूनिट द्वारा 27 सितंबर को खाम्माड़ा गुफा एवं मुसातुरी जलप्रवाह , कोरबा में एक दिवसीय मानसून ट्रेकिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कोरबा एवं बिलासपुर यूनिट के लगभग 55 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । ट्रेकिंग टीम का नेतृत्व पी. एल. मिरेन्द्र एवं डोलेराम साहू ने किया । टीम ने लगभग 1.5 किलोमीटर की चुनौतीपूर्ण ट्रेकिंग पूरी करते हुए खाम्माड़ा गुफा का भ्रमण किया। कठिन भू-भाग एवं मानसून की परिस्थितियों के बावजूद प्रतिभागियों ने पूरे…
द जागरण टाइम्स। अंबिकापुर। न चेहरे पर अपराध का बोध, न कोई शिकन। मां-बेटी की नृशंस हत्या के दोषी कुलदीप साहू को जब फास्ट ट्रैक कोर्ट ने पुलिसकर्मियों को कार से कुचल कर हत्या के प्रयास में 10 वर्ष के सश्रम कारावास की सजा सुनाई, तो कोर्ट से बाहर निकलते ही वह हंस पड़ा।भीड़, पुलिसकर्मियों और कैमरों के सामने उसने हंसते हुए पोज दिया और कहा – स्माइली वाला दिखाइएगा। उसका इशारा मीडिया और वीडियो बना रहे लोगों की ओर था। अंबिकापुर केंद्रीय जेल से सूरजपुर न्यायालय ले जाया गया था मुख्य आरोपित कुलदीप साहू का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
