Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
।द जागरण टाइम्स, बिलासपुर। एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से 30 सितंबर 2026 को सेवानिवृत्त हुए 9 अधिकारी-कर्मचारियों को भावभीनी विदाई दी गई। मुख्यालय स्थित सीएमडी कक्ष में सेवानिवृत्त कर्मियों को शाल, श्रीफल एवं पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त देय भुगतान के चेक प्रदान किए गए।मुख्यालय प्रशासनिक भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित विदाई समारोह में मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन एवं निदेशक (तकनीकी-संचालन) रमेश चंद्र महापात्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न विभागाध्यक्ष, श्रमसंघ प्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।सेवानिवृत्त होने वालों में कैलाश चंद्र साहू, महाप्रबंधक (खनन), ओएसडी सीएमडी सचिवालय; अजय तिवारी, महाप्रबंधक (खनन), भूमिगत…
सेवा संकल्प अभियान के तहत सफाई मित्रों का किया सम्मानद जागरण टाइम्स, कोरबा/छुरीकला, 30 सितंबर। नगर पंचायत छुरीकला में ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सफाई मित्र सम्मान एवं स्वच्छता शिविर का आयोजन नगर पंचायत कार्यालय परिसर में किया गया। कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन, करुणा शंकर देवांगन एवं नगर पंचायत अधिकारी मोहरलाल गहरवारिया के नेतृत्व में सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए उन्हें प्रशस्ति पत्र एवं साड़ी भेंट की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष पद्मिनी प्रीतम देवांगन ने कहा कि नगर और आसपास के वातावरण को स्वच्छ एवं सुंदर…
-जन्मभूमि आन्दोलन की ही देन है देश में विचारों की सरकार द जागरण टाइम्स, अयोध्या, 30 सितंबर। कारसेवक पुरम में चल रहे अशोक सिंहल फाउण्डेशन शिविर के चौथे दिन अयोध्या धाम के कई संत महंतों ने शिविर का निरीक्षण कर सेवा कार्य को समझा, सराहा। इस अवसर पर हनुमान टेकरी से स्वामी वरुण दास जी महाराज ने कहा कि अशोक सिंघल जी वह व्यक्ति थे जिन्होंने सनातन अनुयायी सभी संत महापुरुषों को एक साथ एक मंच पर लाकर, एक सूत्र में पिरोया। वह एक सूत्र में नहीं पिरोते तो शायद श्रीराम जन्मभूमि पर जिस प्रकार आज भव्य मंदिर दिखाई दे…
फलदार पौधों से बढ़ेगी हरियाली, ग्रामीण परिवारों को मिलेगा भविष्य में आय का सहारा द जागरण टाइम्स, कोरबा, 30 सितंबर 2026:। वृक्षारोपण से पर्यावरण संरक्षण सहित क्षेत्र में हरित आवरण बढ़ाने और जैव विविधता को मजबूत करने में मदद मिलती है। इसी दिशा में कोरबा पावर लिमिटेड (केपीएल) ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 24,035 फलदार पौधों का वितरण किया। यह अभियान प्रधानमंत्री के ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जनआंदोलन तथा अदाणी समूह के अध्यक्ष के वर्ष 2030 तक 10 करोड़ वृक्षारोपण के विजन के अनुरूप आयोजित किया गया। अभियान के तहत कुल 25,000 पौधों के वितरण का लक्ष्य रखा…
द जागरण टाइम्स। कोरबा,हरदीबाजार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के मुखिया के रूप में 25 वर्ष का सेवा काल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प अभियान के तहत देशभर में विभिन्न सेवा, सम्मान एवं संपर्क गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। भाजपा मंडल हरदीबाजार के हरदीबाजार सेक्टर अंतर्गत आमगांव एवं हाथाबाड़ी के आंगनबाड़ी केंद्रों में सामूहिक आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता अजय कुमार दुबे रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्णा पटेल, भाजपा महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनुसुईया राठौर, मंडल महामंत्री अमरनाथ कौशिक, मंडल कोषाध्यक्ष व्यास राठौर, विधायक प्रतिनिधि अन्नु कंवर एवं महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमृता…
द जागरण टाइम्स,, कोरबा/दीपका,। सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी कर हुड़दंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ दीपका पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। दीपका पुलिस ने बुधवार को पांच युवकों को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। कुछ समय से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने के बाद युवकों द्वारा हुड़दंग किए जाने तथा आने-जाने वाली महिलाओं से छींटाकशी किए जाने की शिकायतें पुलिस को मिल रही थीं। थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में सघन अभियान चलाया। सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करते पाए गए पांच युवकों को पुलिस ने पकड़ लिया। कार्रवाई की जद में…
द जागरण टाइम्स,कोरबा 30 सितम्बर। आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष आनंद सिंह ने इस बात पर नाराजगी जताई है की स्पेशल इंसेंटिव रिवीजन के कारण देश में एक ही पार्टी को लगातार फायदा हो रहा है। दूसरी पार्टियों के सामने संकट की स्थिति है। आनंद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा की चीफ इलेक्शन कमिश्नर की भूमिका सवालों में है। आनंद ने कोरबा से जुड़ी समस्याओं को लेकर प्रशासन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया।
सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक ताकत, उनकी सुरक्षा एवं कल्याण नगर निगम की प्राथमिकता द जागरण टाइम्स। कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के पंडित जवाहरलाल नेहरू सभागार में आज जिला प्रशासन एवं नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान कार्यक्रम में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर उन्होंने स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके समर्पण, मेहनत एवं सेवाभाव की सराहना की। महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने कहा कि सफाई मित्र नगर की स्वच्छता व्यवस्था की वास्तविक ताकत…
द जागरण टाइम्स। बिलासपुर। जापान में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने ईरान की महिला कबड्डी टीम को शिकस्त देकर देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया। जीत के बाद भारतीय टीम की होनहार खिलाड़ी संजू देवी मंगलवार को बिलासपुर कलेक्टर से मुलाकात करने पहुंचीं। इस दौरान संजू देवी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कबड्डी का सबसे बड़ा मंच एशियन गेम्स है और यहां से गोल्ड मेडल जीतकर देश लौटना किसी सपने के सच होने से कम नहीं…
द जागरण टाइम्स। कोरबा। जिले के हरदीबाजार स्थित अस्थाई शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के दौरान 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान ग्राम पंचायत रेकी निवासी भगा बाई पति गौठिया पटेल के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य केंद्र में हंगामे की स्थिति बन गई और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की। तालाब से लौटते समय अचानक बिगड़ी तबीयत मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे भगा बाई गांव के ही तालाब में स्नान करने…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
