द जागरण टाइम्स। रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज 30 सितम्बर बुधवार को राजधानी रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित की गई है। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा के साथ ही सभी मंत्री और उनके विभागों से संबधित अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में किसानों की धान खरीदी समेत कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने के बाद मुहर लग सकती है।
नवरात्रि के पहले होने वाली साय कैबिनेट की बैठक काफी अहम माना जा रहा है। यह बैठक बुधवार 30 सितम्बर 2026 को सुबह 11.30 बजे से मंत्रालय महानदी भवन में स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित हैं।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



