Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
द जागरण टाइम्स, भोपाल 7अक्टूबर। आखिरकार प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी कर पांढुर्णा जिले के पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया। 2016 बैच के परिहार कुछ समय से पांढुरना जिले में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हाल में ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रवास जिले में हुआ था। इस दौरान उनके काफिले को रोकने की कोशिश कुछ लोगों ने की थी। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद से ही इस तरह की अटकले लगाई जा रही थी कि अब 2026 बेच के आईपीएस प्रकाश परिहार का जाना लगभग तय है और आखिर…
जागरण टाइम्स,कोरबा हरदीबाजार, विनोद उपाध्याय 6 अक्टूबर। ग्राम पंचायत भलपहरी के आंगनबाड़ी केंद्र गोड़पारा में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और आत्मीयता के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल पटेल उपस्थित रहे। इस दौरान गर्भवती माताओं की गोदभराई की रस्म तथा शिशुवती माताओं के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। कार्यक्रम में मातृत्व, पोषण और बाल विकास से जुड़े विषयों पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं का सम्मान किया गया। अतिथियों ने उन्हें श्रीफल, गमछा एवं प्रशस्ति…
जागरण टाइम्स, बालकोनगर कोरबा अक्टूबर 2026। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजना ‘आरोग्य’ की मदद से वर्ष भर में कोरबा एवं छत्तीसगढ़ के 70 से अधिक गांवों के 1.2 लाख से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई। प्राथमिक स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, निवारक देखभाल और स्वास्थ्य जागरूकता को केंद्र में रखते हुए कंपनी ने समुदाय में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया है।वित्तवर्ष 2026 में ‘आरोग्य’ के तहत 92 हजार से अधिक लोगों को प्राथमिक, निवारक एवं उपचारात्मक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं। तीन ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से लगभग 4800 नागरिकों को नियमित…
शादी से इनकार पर भड़का सनकी आशिक: बीजापुर से बुलाया स्कूल का जिगरी यार, हाथ में थमाई तेजाब की बोतल और फिर… बालोद।एकतरफा सनक, ठुकराए जाने की खीझ और इंतकाम की अंधी आग ने शांत कहे जाने वाले बालोद शहर को थर्रा कर रख दिया। जिस युवती से कभी प्रेम का दावा किया गया था, उसी के मासूम चेहरे को जिंदगी भर के दर्द में झोंकने के लिए एक सिरफिरे ने तेजाब की खौफनाक साजिश रच डाली। सिंचाई कॉलोनी इलाके में रोजाना की तरह ज्ञान अर्जित कर लाइब्रेरी से लौट रही छात्रा को अंदाजा भी नहीं था कि कुछ ही…
द जागरण टाइम्स, रायगढ़ 6 अक्टूबर । थाना जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज के सामने मिनीमाता चौक के पास हुई लूटकांड और की घटना का जूटमिल पुलिस ने महज 48 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो विधि से संघर्षरत बालकों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके साथ वारदात में शामिल बालिग आरोपी गणेश सारथी, निवासी बजरंगपारा जूटमिल को भी पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं वारदात में प्रयुक्त बटन चाकू बरामद किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि इन्हीं दोनों विधि से संघर्षरत बालकों ने उसी रात गणेश…
परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कहा- खेल से अनुशासन जरुरी द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, विनोद उपाध्याय, 6अक्टूबर । शासकीय ग्राम्य भारती महाविद्यालय हरदीबाजार में आयोजित परिक्षेत्र स्तरीय पुरुष वॉलीबॉल प्रतियोगिता में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। विधायक ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे युवाओं में अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। खेल के मैदान में मिली सीख जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने में…
द जागरण टाइम्स,कोरबा 6अक्टूबर । रायपुर में आयोजित 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोरबा के युवा तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में गायत्रीनगर निवासी गितेश यादव ने प्रथम स्थान व यादव मोहल्ला, मुड़ापार, कोरबा निवासी युवराज यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान हासिल किया।दोनों प्रतिभाशाली तीरंदाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप, जयपुर (राजस्थान) के लिए हुआ है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के फॉरेन एक्सपोजर प्रशिक्षण के लिए तुर्की (यूरोप) के लिए भी हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की…
द जागरण टाइम्स, पटना छपरा, 6अक्टूबर। । सारण के अवतारनगर थाना क्षेत्र के रामपुर प्रतापपुर में केस में गवाही देने का बदला लेने के लिए मजदूर पर किए गए जानलेवा हमले ने उसकी जान ले ली। पिस्तौल के बल पर अगवा कर घर में बंद किए गए शंभुशरण साह की पटना में इलाज के दौरान पांच अक्टूबर की रात मौत हो गई। आरोप है कि हमलावरों ने पहले उनसे दो लाख रुपये की मांग की और रुपये नहीं देने पर उनके साथ मारपीट की।पिस्तौल तानकर मजदूर को किया अगवा, विरोध पर दी गोली मारने की धमकीहराजी गांव निवासी सुषमा देवी…
द जागरण टाइम्स, नई दिल्ली, 6 अक्टूबर । अगले चार से पांच महीनों में मोबाइल रिचार्ज प्लान में 12-15 प्रतिशत तक की और वृद्धि देखने को मिल सकती है। रिसर्च फर्म सेंट्रम इंस्टीट्यूशनल रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार उद्योग में कंपनियों की संख्या घटने से मूल्य निर्धारण का माहौल अधिक अनुकूल हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, दूरसंचार क्षेत्र के वित्तीय पहलू की बात करें तो चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2026) के दौरान भारती एयरटेल, रिलायंस जियो और वोडाफोन आइडिया लिमिटेड के औसत राजस्व प्रति ग्राहक (एआरपीआई) में 0.8-2 प्रतिशत तक की वृद्धि हो सकती…
द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदी बाजार, विनोद उपाध्याय । हरदी बाजार और सराई सिंगार क्षेत्र में पिछले चार-पांच दिनों से दहशत का कारण बने आक्रामक बंदर को आखिरकार वन विभाग और नोवा नेचर की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। बंदर के पकड़े जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली। कुछ दिन पूर्व भी बंदर ने ग्राम कटकी डबरी में आतंक मचाया हुआ था ग्रामीणों ने घेराबंदी कर गांव से बाहर छोड़ दिया था इसके बाद सराई सिंगार हरदी बाजार क्षेत्र में आतंक मचाना चालू कर दिया थास्थानीय लोगों के मुताबिक बंदर राह चलते लोगों, बच्चों और बड़ों…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
