
द जागरण टाइम्स, भोपाल 7अक्टूबर। आखिरकार प्रदेश सरकार ने एक आदेश जारी कर पांढुर्णा जिले के पुलिस अधीक्षक प्रकाश चंद्र परिहार को हटा दिया। 2016 बैच के परिहार कुछ समय से पांढुरना जिले में जिम्मेदारी संभाल रहे थे। हाल में ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का प्रवास जिले में हुआ था। इस दौरान उनके काफिले को रोकने की कोशिश कुछ लोगों ने की थी। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए थे। इसके बाद से ही इस तरह की अटकले लगाई जा रही थी कि अब 2026 बेच के आईपीएस प्रकाश परिहार का जाना लगभग तय है और आखिर यही हुआ। मध्य प्रदेश पुलिस के प्रमुख ने एक आदेश जारी कर अब पांढुर्णा जिले में 2021 बैच की आईपीएस विनीता धनखड़ को यहां का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है। उन्हें जल्द ही अपना कामकाज संभालने कहा गया है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



