द जागरण टाइम्स,कोरबा 6अक्टूबर । रायपुर में आयोजित 26वीं जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में कोरबा के युवा तीरंदाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में गायत्रीनगर निवासी गितेश यादव ने प्रथम स्थान व यादव मोहल्ला, मुड़ापार, कोरबा निवासी युवराज यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चतुर्थ स्थान हासिल किया।दोनों प्रतिभाशाली तीरंदाजों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप, जयपुर (राजस्थान) के लिए हुआ है। इसके साथ ही दोनों खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम के फॉरेन एक्सपोजर प्रशिक्षण के लिए तुर्की (यूरोप) के लिए भी हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय तीरंदाजी संघ के कोच भरत यादव, भानु यादव, कृष चौहान, सेद कुमार यादव, देवेंद्र सोनी एवं राहुल यादव ने भी दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



