Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पढ़ाई के बाद लाइब्रेरी से अपने घर लौट रही 22 वर्षीय युवती पर एक अज्ञात युवक ने एसिड फेंक दिया। यह वारदात शहर के व्यस्त सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार को घटित हुई। हमले में युवती का चेहरा बुरी तरह झुलस गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता रोजाना की तरह सोमवार को भी शहर की लाइब्रेरी में पढ़ाई करने गई थी। शाम को जब वह पढ़ाई पूरी कर अपने घर की ओर लौट रही थी, तभी सिंचाई कॉलोनी के पास घात लगाए…
कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल व नपा अध्यक्ष सोनी विकास झा ने हितग्राहियों को योजनाओं की दी जानकारी, द जागरण टाइम्स, कोरबा/बांकीमोंगरा, 5 अक्टूबर। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय परिसर में सोमवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न शासकीय विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां आम नागरिकों और हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनके आवेदन प्राप्त किए गए और कई समस्याओं का मौके पर ही निराकरण किया गया।कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर…
कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर एचटीपीपी दर्री में नरेंद्र मोदी विचार मंच के तत्वावधान में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत “महिला सशक्तिकरण” विषय पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में शिशु, बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थियों ने रंगों और आकर्षक आकृतियों के माध्यम से महिला सम्मान, समानता और सशक्तिकरण का संदेश प्रस्तुत किया।दीप प्रज्ज्वलन और सरस्वती वंदना से हुआ शुभारंभकार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर नरेंद्र मोदी विचार मंच के जिलाध्यक्ष संजय पांडे, महिला जिलाध्यक्ष अरुणा सान्याल, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र वाकडे, संगठन महामंत्री अखिलेश जायसवाल,…
द जागरण टाइम्स, धनबाद 5अक्टूबर । कोल इंडिया की एपेक्स जेसीसी बैठक में ठेका श्रमिकों के बोनस और परफार्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (पीएलआइ) के भुगतान को लेकर सहमति बनी है।शनिवार को कोलकाता स्थित कोल इंडिया मुख्यालय में हुई बैठक में केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने ठेका श्रमिकों के भुगतान का मुद्दा उठाया। तय व्यवस्था के अनुसार ठेका श्रमिकों को दिवाली 2026 से पहले बोनस का भुगतान किया जाना है।बैठक में स्पष्ट किया गया कि ठेका श्रमिकों को बोनस का भुगतान वेतन संहिता, 2019 के बोनस संबंधी प्रावधानों के तहत 8.33 प्रतिशत की दर से किया जाएगा। वहीं, खनन गतिविधियों में…
द जागरण टाइम्स कतरास (धनबाद) । पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल के कतरासगढ़ स्टेशन से कुछ दूरी पर कतरी नदी पुल के समीप रविवार को धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस के एसी कोच से अचानक धुआं निकलने पर यात्रियों में अफरातफरी मच गई।घटना उस समय हुई, जब ट्रेन कतरासगढ़ स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। धुआं निकलता देख ट्रेन को कतरी नदी पुल पर कुछ देर के लिए रोक दिया गया।प्रारंभिक जांच में ब्रेक बाइंडिंग के कारण धुआं निकलने की बात सामने आई। इसके बाद ट्रेन को कतरासगढ़ स्टेशन लाया गया, जहां संबंधित एसी कोच की तकनीकी जांच की गई।जांच के…
पंडित डॉ नागेंद्र नारायण शर्मा, डेस्क जागरण टाइम्स 5अक्टूबर। आश्विन कृष्णपक्ष की एकादशी, इंदिरा एकादशी तिथि का प्रारंभ 05 अक्टूबर 2026 सोमवार की मध्य रात्रि 12 बजे के बाद दिनाँक 06 अक्टूबर 2026 को 02 बजकर 47 मिनट (AM) से होगा और इस तिथि का समापन द 06 अक्टूबर 2026 मंगलवार की मध्य रात्रि 12 बजे के बाद 07 अक्टूबर 2026 को 12 बजकर 47 मिनट (AM) पर होगा। अतः उदया तिथि के अनुसार इंदिरा एकादशी का व्रत 06 अक्टूबर 2026 मंगलवार को ही रखा जाएगा।**ऐसे में व्रत का पारण 07 अक्टूबर 2026 बुधवार प्रात: 06 बजकर 16 मिनट से…
जागरण टाइम्स, अयोध्या, 4 अक्टूबर। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में रविवार को महाराष्ट्र से पधारीं 52 मातृशक्तियों ने प्रभु श्रीराम की स्तुति की। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि प्रथम बेला में रंजीनी श्रीजेस मेनन के नेतृत्व में आई इन मातृशक्तियों ने तीन घंटे की स्तुति के उपरान्त भगवान श्रीराम समेत मंदिर परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। तीर्थ क्षेत्र के मीडिया विभाग ने बताया कि राम मंदिर की प्रतिष्ठा के बाद से लगातार न केवल भारत बल्कि विभिन्न देशों से प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं…
बजरंग चौक से अंबेडकर चौक-भाटापारा मार्ग बदहाल जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार, विनोद उपाध्याय। 4 अक्टूबर। ; नवरात्रि-दशहरा से पहले सड़क सुधार की चुनौती, पानी छिड़काव की भी दरकारहरदीबाजार। बारिश का मौसम खत्म होते ही हरदीबाजार क्षेत्र की बदहाल सड़कों की तस्वीर सामने आने लगी है। बजरंग चौक, कॉलेज चौक, अंबेडकर चौक से भाटापारा-उतरदा मार्ग तक सड़क पर जगह-जगह गड्ढे और उड़ती धूल ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ट्रैक्टर, हाईवा सहित भारी वाहनों की आवाजाही से सड़क पर दिनभर धूल के गुबार उठ रहे हैं। हालात यह हैं कि राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को धूल के बीच रास्ता…
बोईरदादर में पुलिस का एक्शन, Vivo V60 मोबाइल जब्त जागरण टाइम्स, रायगढ़, 4 अक्टूबर । जिले में जुआ-सट्टा एवं विशेष रूप से ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन पर “ऑपरेशन अंकुश” लगातार जारी है। रायगढ़ पुलिस “ऑपरेशन अंकुश” के तहत लगातार कार्रवाई के साथ-साथ सट्टे के अवैध कारोबार से जुड़े व्यक्तियों द्वारा नए तरीके से गतिविधियां संचालित करने की संभावना को देखते हुए पुलिस ऐसे आरोपियों और सट्टा खेलने वाले हर गतिविधियों पर लगातार नजर…
द जागरण टाइम्स,रायगढ़, 4 अक्टूबर। जिले में कबाड़ के अवैध परिवहन एवं अवैध खरीदी-बिक्री पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में रायगढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत एडिशनल एसपी अनिल सोनी और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन पर पूंजीपथरा पुलिस अवैध कबाड़ परिवहन पर सतत निगाह रखे हुए है । इसी कड़ी में दिनांक 02 अक्टूबर 2026 को ग्राम देलारी स्थित रायगढ़ इस्पात के पास कार्रवाई करते हुए दो माजदा वाहनों में परिवहन किया जा रहा करीब 17.900 टन स्क्रैप जब्त किया है। थाना प्रभारी पूंजीपथरा…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
