द जागरण टाइम्स, रायगढ़ 24अक्टूबर । ऑपरेशन प्रहार के तहत पूंजीपथरा पुलिस ने तमनार चौक के पास कार्रवाई करते हुए 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त किया है। जब्त कबाड़ की कीमत लगभग 5 लाख 29 हजार 500 रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, ट्रक क्रमांक CG 13 LA 2763 की जांच के दौरान चालक कबाड़ के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चोरी का माल होने के संदेह में पुलिस ने कबाड़ और ट्रक जब्त कर लिया। चालक की पहचान रमेश यादव (45 वर्ष), निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 35 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



