कोरबा: आदिवासी बाहुल्य कोरबा जिले में पर्वतों पर विराजमान देवियों की आराधना की परंपरा आदिकाल से चली आ रही है। वनांचल और पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित देवी मंदिरों की पूजा पद्धति, धार्मिक मान्यताएं और अनुष्ठान अपनी विशिष्ट पहचान रखते हैं। कहीं देवी को प्रसन्न करने के लिए श्वेत ध्वज चढ़ाया जाता है, तो कहीं नवरात्र का शुभारंभ प्रतिपदा के बजाए पंचमी तिथि से होता है।
पोड़ी उपरोड़ा के मातिन दाई मंदिर में देवी की प्रतिमा के स्थान पर उनके आसन की पूजा की जाती है। वहीं, पाली के चैतुरगढ़ में पहाड़ की ऊंचाई पर विराजमान अष्टभुजी देवी का मंदिर प्राचीन स्थापत्य कला और प्राकृतिक सौंदर्य का अद्भुत संगम है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



