सतना। देशभर में विजयादशमी की धूम है और जगह-जगह रावण का दहन किया जा रहा है। लेकिन मध्य प्रदेश की एक जगह पर दशहरा के दिन रावण का दहन नहीं होता है बल्कि पूजा की जाती है।
जिस मूर्ति की पूजा की जाती है वह 300 साल पुरानी है। इस मूर्ति को सतना जिले के कोठी पुलिस स्टेशन में सुरक्षित रखा गया है। इसकी लंबाई 25 फीट और चौड़ाई 22 फीट है। पुलिस टीम इसकी लगातार निगरानी करती है।
बता दें कि, मूर्ति को बीते दो दशक से पुलिस स्टेशन के अंदर सुरक्षित रखा गया है। यहां लोग रावण को जलाने के लिए नहीं, बल्कि उसका आशीर्वाद पाने के लिए आते हैं। एक पुजारी परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी इसकी पूजा करता है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



