बिलासपुर। जिले में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, महिला रमणी हॉस्पिटल के पास हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही थी। तलाशी के दौरान उसके पास से 5 ग्राम हेरोइन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। जब्त सामान की कुल कीमत करीब एक लाख आठ हजार रुपये बताई गई है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।बिलासपुर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिविल लाइन पुलिस ने रमणी हॉस्पिटल के पास से एक महिला को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध महिला को पकड़कर तलाशी ली। इस दौरान उसके पास रखी जिपर पॉलीथिन से 5 ग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार महिला की पहचान रितु मरकाम, निवासी आवासपारा, सकरी के रूप में बताई गई है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



