समाज को एक सूत्र में बांधना मुख्य उद्देश्य : संतोष शर्मा
@प्रतिनिधि, जागरण टाइम्स, बिलासपुर, 1 नवम्बर। छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समिति की ओर से 1 नवंबर को त्रिवेणी भवन, व्यापार विहार बिलासपुर में महा सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया । सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के अलावा महाराष्ट्र,उत्तरप्रदेश ,राजस्थान, मध्यप्रदेश और झारखंड से भी बड़ी संख्या में आचार्य ब्राह्मण समाज के सदस्य शामिल हुए।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज के लोगों को एक सूत्र में पिरोना, आपसी एकता और भाईचारे को मजबूत करना तथा सामाजिक संगठन को नई दिशा देना है। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों और मेधावी विद्यार्थियों व 65 वर्ष से अधिक आयु के समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान किया गया । परीक्षा में 65 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश आचार्य ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष संतोष शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस सम्मेलन में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। सम्मेलन के माध्यम से समाज में एकजुटता बढ़ाने, नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने और वरिष्ठजनों के योगदान को सम्मान देने का संदेश दिया गया ।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







