जागरण टाइम्स l 03 नवंबर 2026।बिलासपुर। रेलवे की रेल मदद सेवा यात्रियों की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में मददगार साबित हो रही है। ट्रेन में सफर के दौरान यात्रियों को होने वाली परेशानी हो या फिर किसी विशेष आवश्यकता के लिए मदद की जरूरत, रेल मदद के जरिए रेलवे तक सूचना पहुंचाई जा सकती है।
सोमवार को इसका एक उदाहरण सामने आया। दुर्ग-दिल्ली स्पेशल ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री ने अपने तीन साल के बच्चे के लिए गर्म दूध की मांग की। सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन ने तत्परता दिखाई और उसलापुर स्टेशन पर गर्म दूध की व्यवस्था कर बच्चे को उपलब्ध कराया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







