रकम जब्त, रकम का लिफाफा छिपा दिया था कूलर के नीचे
जागरण टाइम्स, छिंदवाड़ा 3नवम्बर। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से संबंधित एक मामले में लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की। छिंदवाड़ा जिले में कलेक्ट्रेट परिसर में टीम के अधिकारी पहुंचे और ट्राइबल विभाग से संबंधित कर्मचारी ललित अहिरवार को रिश्वतखोरी के मामले में रंगे हाथों पकड़ा।
जानकारी मिली कि उसने एक काम के लिए ₹4000 की रिश्वत मांगी थी। पीड़ित के द्वारा इस बारे में लोकायुक्त के पास शिकायत की गई थी। इसके बाद योजना बनाई गई और निश्चित पॉइंट पर कार्रवाई की। खबर के अनुसार कर्मचारियों ने लिफाफे में दी गई रिश्वत की रकम को कुलर के नीचे छुपा दिया था, जिसे बाद में जब्त कर लिया गया। बताया गया कि भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया है और आगे पूछताछ की जा रही है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







