जागरण टाइम्स, चित्रकूट 25अक्टूबर। भगवान श्री राम के वनवास काल के सबसे महत्वपूर्ण स्थल चित्रकूट में शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने पवित्र मंदाकिनी में पुण्य गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की। ब्रह्म मुहूर्त से यह सिलसिला शुरू हुआ।
देशभर के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने यहां पर कामतानाथ स्वामी की परिक्रमा कर मतगजेंद्र नाथ सरकार के दर्शन किये। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के प्रशासन के द्वारा आश्विन शरद पूर्णिमा पर होने वाली भीड़ को देखते हुए यहां पर व्यापक प्रबंध किए गए। पर्याप्त संख्या में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चित्रकूट के आसपास के क्षेत्र में लगाई गई।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।




