
जागरण टाइम्स, यूपी अयोध्या, 25 अक्टूबर। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में रविवार को भी जीएमआर वर लक्ष्मी फाउंडेशन नई दिल्ली तथा श्री विष्णु सहस्रनाम सत्संग बसंत कुंज दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से सौ श्रद्धालुओं द्वारा श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ किया गया। तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि प्रातः सायं बजे से बारह घंटे तक चले सहस्रनाम पाठ के उपरान्त सभी ने भगवान श्रीराम समेत परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया। यज्ञशाला में भोजन प्रसाद की व्यवस्था अन्नपूर्णा सीता रसोई रामनिवास द्वारा की गई।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।




