जागरण टाइम्स l 04 नवंबर 2026।रायपुर। विवादास्पद ज्ञानू और जानू वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं की शिकायत पर रायपुर पुलिस द्वारा मामला दर्ज किए जाने के बाद जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित जोगी के बेटे अमित जोगी की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस को अमित जोगी के नहीं मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने जोगी निवास पहुंचकर उनके नाम का नोटिस चस्पा किया है।पुलिस ने नोटिस के माध्यम से अमित जोगी को एक दिन के भीतर थाने में उपस्थित होकर मामले में पूछताछ के लिए निर्देशित किया है। बताया जा रहा है कि विवादित वीडियो को लेकर भाजपा नेताओं ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
फिलहाल पुलिस अमित जोगी से पूछताछ करना चाहती है। नोटिस चस्पा किए जाने के बाद अब उनके थाने में उपस्थित होने का इंतजार किया जा रहा है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







