प्रोफेसर मृगेश यादव ने की है रचना
जागरण टाइम्स, कोरबा 3 नवंबर 2026। आज “युवा शक्ति से राष्ट्र शक्ति तक : परिवर्तन की एक नई दिशा” पुस्तक का गरिमामय विमोचन संपन्न हुआ। इस प्रेरणादायी कृति के लेखक प्रो. मृगेश कुमार यादव, प्राचार्य, शासकीय महाविद्यालय करतला हैं। यह पुस्तक युवाओं की ऊर्जा, नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों तथा विकसित भारत-2047 के संकल्प को केंद्र में रखकर लिखी गई है।

पुस्तक में यह संदेश दिया गया है कि जब युवा अपने ज्ञान, चरित्र, अनुशासन और सेवा भाव को राष्ट्रहित से जोड़ता है, तभी वास्तविक राष्ट्र शक्ति का निर्माण होता है।
इस विमोचन कार्यक्रम में ईश्वर श्रीवास सामाजिक कार्यकर्ता एवं विचारक , मोंटी पटेल, आकाश गुप्ता , आयुष सक्सेना , डॉ. संजय यादव , प्रभाशंकर यादव , डॉ प्रीति लता, श्रीमती मनीषा मिंज, सुश्री दीप्ति, डॉ. स्वप्निल जयसवाल, सुश्री मंजू पटेल, इंद्रकांत, उमाशंकर , देवेंद्र, खगेंद्र यादव, विजय बखला, तुषार साहू एवं विद्यार्थीगण उपस्थित रहे l

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







