अधिकारी बेहतर हो तो नीचे का तंत्र होगा गंभीर
@प्रतिनिधि, जागरण टाइम्स, चित्रकूट राजापुर 4 नवम्बर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सबसे महत्वपूर्ण और आमजन के हितों से जुड़ी कल्याणकारी योजना *जनसुनवाई – IGRS* में चित्रकूट जिले की राजापुर तहसील ने बड़ा धमाका कर दिया है।पूरे उत्तर प्रदेश में 6वीं रैंक हासिल कर राजापुर तहसील ने साबित कर दिया है कि अगर अधिकारी ईमानदारी से काम करे, तो जनता का भरोसा जीतना मुश्किल नहीं। और इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे हैं राजापुर की संवेदनशील *डिप्टी कलेक्टर पूजा गुप्ता।
क्या है IGRS? – योगी सरकार का सबसे बड़ा हथियारIGRS वो पोर्टल है जहां आम आदमी अपनी शिकायत सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचा सकता है। योगी जी खुद इसकी मॉनिटरिंग करते हैं। इसमें लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई होती है। इस पोर्टल पर रैंक मिलना आसान नहीं है। इसके लिए — शिकायतों का समय से निस्तारण- मौके पर जाकर जांच- फर्जी निस्तारण नहीं, बल्कि संतुष्टि के साथ समाधान- शिकायतकर्ता से फीडबैकइन सब मानकों पर खरा उतरना पड़ता है।
पूजा गुप्ता ने कैसे बदली तस्वीर? जब से पूजा गुप्ता ने राजापुर में बतौर उपजिलाधिकारी कार्यभार संभाला है, तब से उन्होंने साफ संदेश दिया था — *“जनता का काम सबसे पहले, कोई टालमटोल नहीं चलेगी।”*- रोजाना जनसुनवाई में खुद बैठना- लेखपाल, कानूनगो, सचिवों को सख्त निर्देश — IGRS की शिकायत को पेंडिंग मत रखो- फर्जी रिपोर्ट लगाने वालों पर फटकार- खुद गांव-गांव जाकर शिकायतों का सत्यापन। नतीजा सबके सामने है — जो तहसील पहले शिकायतों के बोझ में दबी रहती थी, आज पूरे यूपी में टॉप 10 में है, 6वें नंबर पर!*अन्य तहसीलों के लिए सबक*यह रैंक सिर्फ एक नंबर नहीं है, यह उन अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए एक आइना है जो IGRS को मजाक समझते हैं।
राजापुर ने बता दिया कि —- अगर SDM खुद गंभीर है, तो नीचे का पूरा स्टाफ सुधर जाता है।- जनता को चक्कर नहीं काटने पड़ते, काम घर बैठे होता है।- योगी जी की मंशा के अनुरूप काम हो तो रैंक खुद आती है।जिले के अन्य तहसील और ब्लॉक के अधिकारियों को राजापुर से सीखना चाहिए कि कुर्सी पर बैठने का मतलब सिर्फ आदेश देना नहीं, बल्कि जनता के दुख-दर्द को समझकर उसका समाधान करना है।
जागरण टाइम्स से चर्चा करते हुए क्षेत्र की जनता बोली — हमें ऐसी ही SDM चाहिए!*राजापुर की जनता में खुशी की लहर है। लोगों का कहना है कि पूजा गुप्ता मैडम के आने के बाद से तहसील में दलाली, टालमटोल और “कल आना” वाली संस्कृति खत्म हो गई है। गरीब आदमी भी बेझिझक अपनी बात रख पाता है।जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के नेतृत्व में जिले की चमक*जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के कुशल मार्गदर्शन में चित्रकूट जिला लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। राजापुर की यह उपलब्धि उसी का परिणाम है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







