द जागरण टाइम्स l 31 अक्टूबर 2026।बिलासपुर: रेलवे के हाई वोल्टेज बिजली तारों के बीच काम करना कर्मचारियों के लिए हमेशा जोखिम भरा होता है। जरा सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है। ऐसे में अब उनकी सुरक्षा के लिए तकनीक को सुरक्षा कवच बनाया जा रहा है। नवनिर्मित वंदे भारत ट्रेन मेंटेनेंस डिपो में कर्मचारियों को सेंसरयुक्त स्मार्ट हेलमेट से लैस किया जा रहा है। इसकी खासियत यह है कि हाई वोल्टेज ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन के नजदीक पहुंचते ही हेलमेट आवाज और रोशनी के जरिए खतरे का अलर्ट देगा। यानी खतरे का अहसास अब कर्मचारी को छूने से पहले ही हो जाएगा।
वंदे भारत ट्रेन मेंटेनेंस डिपो पुराने कोचिंग डिपो के नजदीक बनाया गया है। यहां कर्मचारियों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा गया है। विशेषकर ऐसे कर्मचारी, जो इस ट्रेन का मेंटेनेंस करेंगे। इसमें सभी विभागों के कर्मचारी है। इस ट्रेन में एसी फिल्टर से लेकर अन्य जरुरी उपकरणों का मरम्मत ट्रेन की छत पर चढ़कर करना पड़ता है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







