बीजेपी एमएलए प्रेमचंद ने जोरहाडबरी में महिला सशक्तिकरण पर रखी बात
द जागरण टाइम्स, कोरबा हरदीबाजार विनोद उपाध्याय, 7अक्टूबर । विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत जोरहाडबरी के आंगनबाड़ी केंद्रों में संस्कार आंगन मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना कर किया गया।

विधायक प्रेमचंद पटेल ने आंगनबाड़ी केंद्र में नन्हे-मुन्ने बच्चों की आरती उतारी और उनका अन्नप्राशन संस्कार कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के प्रारंभिक विकास और संस्कार निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। यहां बच्चों को पोषण के साथ प्रारंभिक शिक्षा और संस्कार भी मिलते हैं। विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को उनके उत्कृष्ट सेवा कार्यों के लिए सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बच्चों और माताओं तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
कार्यक्रम में छोटेलाल पटेल, गिरधारी पटेल, अजित कुमार, प्रभाकर कौशिक, कामता प्रसाद, राधे लाल, श्यामलाल, चुम्मन लाल कुर्रे एवं सावन सिंह सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हीरा बाई रात्रे, बसंती कुर्रे, अमृत बाई रात्रे तथा सहायिका रामयण बाई, लक्ष्मीन बाई, रंजीता, संगीता बंजारे, संगीता कौशिक एवं अंजली रात्रे की सहभागिता रही। संचालन शिक्षक राजेश कौशिक ने किया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



