रायपुर। नदियों को साफ रखने की व्यवस्था की हकीकत आंकड़े खोल रहे हैं। प्रदेश में नदियों को प्रदूषित करने के 30 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद गंदे नालों और औद्योगिक अपशिष्ट का नदियों में जाना थमा नहीं है।
जलशक्ति मंत्रालय को भेजी गई जुलाई 2026 की रिपोर्ट ने स्थिति की गंभीरता को उजागर किया है। इसमें रायपुर 17,371 प्रकरणों के साथ सबसे ऊपर है। रायगढ़ में 6,520, बिलासपुर में 3,729 और कोरबा में 1,204 मामले दर्ज हैं। यह साफ है कि प्रदूषण किसी एक नदी या शहर की समस्या नहीं रह गया है। शहरों की नालियां, सीवरेज और गंदा पानी लेकर जलस्रोतों तक पहुंच रही हैं।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



