मैथिलीनंदन शरण महाराज ने योगदान पर रखे विचार
जागरण टाइम्स,अयोध्या 27 अक्टूबर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर आज श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर परिसर में सप्त मंडप स्थित महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा का अभिषेक, शास्त्रोक्त विधि से पूजन और आरती पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रस्टी डा.निर्मला यादव की देखरेख में की गई। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज के कई संत और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

मुख्य वक्ता मैथिलीनंदन शरण महाराज रहे। श्री राम के चरित्र की व्याख्या करने और महान ग्रंथ श्री रामायण की रचना के लिए उन्होंने महर्षि वाल्मीकि के साहित्यिक और आध्यात्मिक योगदान पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सृष्टि के संपूर्ण कालखंड तक पूरा समाज महर्षि वाल्मीकि को उनके इसी योगदान के लिए याद रखेगा।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र संवाद केन्द्र अयोध्या की ओर से बताया गया कि तीर्थ क्षेत्र स्थित मंदिरों में पूजा अर्चना के साथ अन्य अवसर पर भी सरोकार का प्रदर्शन निरंतर हुआ है। ऐसे कार्यक्रम में जनसहभागिता भी सुनिश्चित हो रही है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।







