जागरण टाइम्स, अयोध्या,26 अक्टूबर। चेन्नई की श्री नित्य प्रिया कला मंदिर से आई 151 मातृशक्तियों ने श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में प्रभु श्रीराम के जीवन प्रसंगों पर आधारित मनमोहक नृत्य किया।
तीर्थ क्षेत्र के आयोजन प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि डा.सत्यप्रिया के नेतृत्व में सोमवार प्रातः सात बजे प्रारम्भ कार्यक्रम के उपरांत सभी ने प्रभु श्रीराम समेत मन्दिर परिसर में प्रतिष्ठित सभी देवी देवताओं का दर्शन पूजन किया।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।




