द जागरण टाइम्स। बिहार : बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस ने एनकाउंटर किया है। उसने मंगलवार को पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों की माने तो आरोपी उसी मड़वा पहाड़ी के आसपास छिपा हुआ था, जहां दोनों स्टूडेंट घूमने गए थे। पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो में लाल गमछा पहने दिख रहा युवक नंदन है। उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस ने इस मामले में अब तक 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो आरोपियों की उम्र 35 से 40 साल हैं, जबकि तीन नाबालिग हैं। इसके अलावा वीडियो वायरल करने वाले 3 आरोपी हैं।
ADG लॉ एंड ऑर्डर के सुहिता अनुपम ने बताया, ‘नंदन पुलिस से बचकर भागने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई और उसके पैर में गोली लगी।
एक आरोपी का पैर टूटा
पुलिस ने एक अन्य आरोपी हरेराम को भी गिरफ्तार किया है। वो भी जंगल वाले इलाके में छिपा था। पुलिस से बचने के लिए वो भाग रहा था, इसी दौरान गिरने से उसका पैर टूट गया। आरोपी को जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इससे पहले घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान रामाशीष चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर यह कार्रवाई की है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



