द जागरण टाइम्स, अयोध्याधाम। नीम करोरी बाबा के जीवन पर बनी बहुचर्चित फिल्म हनुमान अंश के निर्माता- निर्देशक और कलाकारों की पूरी मंडली आज बाईस सितम्बर मंगलवार को प्रभु श्रीराम का दर्शन पूजन करने भव्य दिव्य श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर पहुंची। तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास जी महाराज पूरी मंडली को साथ लेकर दर्शन कराने आए।

सभी मंदिर परिसर के समस्त निर्माण को जिज्ञासा पूर्वक देखा। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से सदस्यों को अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय की हनुमान अंश का निर्माण पवित्र उद्देश्य के साथ किया गया और उसने अब देश और दुनिया में अपनी एक अलग धमक बनाई है। मंगलवार को अयोध्या में पहुंची हनुमान अंश की टीम की जानकारी होने पर मंदिर क्षेत्र के आसपास विभिन्न स्थान से आए श्रद्धालुओं में इसे लेकर विशेष उत्सुकता रही।


केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



