जागरण टाइम्स, कोरबा 26अक्टूबर। छत्तीसगढ़ के बड़े नगर निगम में शामिल कोरबा में विकास की रफ्तार कुछ ज्यादा ही है। इसके पीछे का कॉन्सेप्ट ऐसा है कि पहले बनाओ। कुछ दिन के बाद तोड़ो और फिर बनाओ। फेस्टिवल सीजन इसके लिए एक नया कारण है।
कोरबा में पावर हाउस रोड के पास जाम की समस्या पिछले कई साल से हैं। अब थोड़े हिस्से के लिए रोड डिवाइडर तैयार कर दिया गया। सिंचाई विभाग के कैनाल पुल से लेकर शारदा विहार कासिम के सामने तक नया डिवाइडर तैयार किया गया है। जबकि पहले से तैयार दूसरे रोड डिवाइडर के कुछ हिस्से की तोड़फोड़ फिर से शुरू हो गई है। इस तस्वीर को देखकर क्या नहीं लगता कि किसी भी निर्माण को बनाने के बाद तोड़ना जरूरी हो गया है कोरबा में विकास के लिए।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।




