पीएम जनमन आवास से लेकर बालिका प्रसाधन का किया निरीक्षण
द जागरण टाइम्स, कोरबा, 8 अक्टूबर 2026। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने और विकास कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने गुरुवार को कोरबा विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, पीएम जनमन आवास, विकसित भारत-जी राम जी योजना, बालिका शौचालय निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों एवं मैदानी अमले को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।आवास निर्माण में तेजी लाने के निर्देशनिरीक्षण के दौरान सीईओ प्रतीक जैन ग्राम पंचायत सोनपुरी के आश्रित ग्राम सरायपाली पहुंचे, जहां उन्होंने विकसित भारत-जी राम जी के तहत संचालित निर्माण कार्यों का जायजा लिया। ग्राम पंचायत अजगरबहार में उन्होंने पीएम जनमन आवास योजना के तहत निर्माणाधीन एवं अधूरे आवासों का निरीक्षण किया। इस दौरान हितग्राहियों से सीधे संवाद कर आवास निर्माण की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया।उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह (पीवीटीजी) के परिवारों के आवासों को प्राथमिकता देते हुए अभियान चलाकर पूर्ण कराया जाए, ताकि पात्र परिवारों को जल्द पक्के आवास की सुविधा मिल सके।ग्राम पंचायत माखुरपानी में पीएम जनमन आवास योजना के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने लंबित आवासों को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। वहीं, ग्राम पंचायत गढ़ उपरोड़ा में विकसित भारत-जी राम जी के तहत निर्मित डबरी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के परिवारों से चर्चा कर उन्हें आवास निर्माण के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, पीएम जनमन के अंतर्गत स्वीकृत आवासों का निर्माण तत्काल शुरू कराने के निर्देश सरपंच एवं सचिव को दिए।बालिका शौचालयों में गुणवत्ता पर विशेष जोरग्राम पंचायत देवपहरी और उसके आश्रित ग्राम तीतरडांड में सीईओ ने पीएम जनमन आवास तथा बालिका शौचालय निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बालिका शौचालयों के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष जोर देते हुए उन्होंने मानक प्राक्कलन के अनुरूप कार्य कराने, ब्रांडेड नल एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण सामग्री का उपयोग सुनिश्चित करने को कहा।उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। निर्माण कार्यों की नियमित निगरानी कर निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित किया जाए।स्कूल में बच्चों से पूछे सवाल, पढ़ाई के लिए किया प्रेरितमैदानी निरीक्षण के दौरान सीईओ प्रतीक जैन ने सरायपाली-अजगरबहार प्राथमिक शाला सहित स्कूल एवं छात्रावास का भी निरीक्षण किया। प्राथमिक शाला में उन्होंने बच्चों से गिनती, जोड़-घटाव और पहाड़े पूछकर उनके शैक्षणिक स्तर का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और नियमित अभ्यास के लिए प्रेरित किया। साथ ही, विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं बच्चों की शैक्षणिक प्रगति के संबंध में भी जानकारी ली।स्व-सहायता समूह की महिलाओं से किया संवाददौरे के दौरान सीईओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़ी स्व-सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी आजीविका गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को आय बढ़ाने के लिए विभिन्न आयमूलक गतिविधियां अपनाने तथा आजीविका संवर्धन के नए अवसरों से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।लापरवाही पर सख्त रुख, समय-सीमा में काम पूरा करने के निर्देशनिरीक्षण के अंत में सीईओ प्रतीक जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। तकनीकी अमला नियमित रूप से मैदानी भ्रमण कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता एवं प्रगति की निगरानी करे। साथ ही, अधूरे एवं लंबित कार्यों में तेजी लाते हुए उन्हें निर्धारित समय-सीमा में पूरा कराया जाए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।निरीक्षण के दौरान संयुक्त कलेक्टर तरुण कुमार किरण, अनुविभागीय अधिकारी आदित्य दुबे, कार्यक्रम अधिकारी, तकनीकी सहायक निखिल गुप्ता सहित संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



