बिलासपुर: नगर निगम ने शहरवासियों को बड़ी राहत देते हुए एक नई डिजिटल पहल की शुरुआत की है। अब नागरिकों को छोटे-छोटे कामों और सरकारी औपचारिकताओं के लिए निगम कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। निगम ने एक विशेष वाट्सएप चैटबाट सेवा शुरू की है। इसके जरिए घर बैठे ही कई नागरिक सेवाएं आसानी से मिल सकेंगी।
लोग अपने मोबाइल से 7648037655 नंबर पर मैसेज कर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। इस चैटबाट के माध्यम से संपत्तिकर का आनलाइन भुगतान और भुगतान की रसीद तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं भवन निर्माण अनुमति से जुड़े आवेदन का स्टेटस देख सकते है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



