Author: Tarun Mishra

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।

द जागरण टाइम्स /कोरबा, एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में हुए श्रमिक संगठन सदस्यता वेरिफिकेशन में लंबे समय के बाद एसई के एमसी (इंटक) ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी दमदारी स्थापित की है। इस क्षेत्र के सर्वाधिक श्रमिकों ने एसईके एमसी (इंटक) की सदस्यता के फार्म भरे। दूसरे नंबर में एटक रहा, बीएमएस तीसरे व एचएमएस चौथे पायदान पर लुढ़का। इंटक को कुल 121, एटक को 98, बीएमएस को 80, एचएमएस को 21 श्रमिकों ने सदस्यता फार्म जमा किए। जबकि नोटा के पक्ष में 35 श्रमिकों ने फार्म भरकर एक संगठन को इससे भी पीछे कर दिया।एसईसीएल गेवरा क्षेत्र में इस…

Read More

मध्यप्रदेश जबलपुर, जागरण टाइम्स । 1984 के सिख विरोधी दंगों की पीड़ित बुजुर्ग महिला को हाई कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति संजीव कालगांवकर की एकलपीठ ने सीहोर जिला प्रशासन द्वारा सात लाख 23 हजार 800 रुपये की राहत राशि वापस लेने के आदेश और रिकवरी नोटिस को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने कहा कि संकट के समय सरकार द्वारा दी गई राहत कानूनी मुआवजा नहीं, बल्कि मानवीय सहायता होती है। इसे बाद में वापस नहीं वसूला जा सकता।

Read More

द जागरण टाइम्स। कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त आबकारी रविशंकर यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने 1 से 10 सितंबर 2026 के बीच महज 10 दिनों में 61 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए। इस दौरान टीम ने 178.870 लीटर अवैध महुआ शराब और 325 किलो शराब बनाने का लाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

Read More

विचार प्रवाह / स्वामी विवेकानन्द परिव्राजक, “बहुत से लोग स्वयं को बहुत अधिक बुद्धिमान मानते हैं, और दूसरे अधिक बुद्धिमानों को भी अपने से कम बुद्धिमान अथवा मूर्ख समझते हैं। ऐसे लोग जीवन में कभी सफल नहीं हो सकते।” *”जब कोई व्यक्ति अपने आप को दूसरे व्यक्ति से अधिक बुद्धिमान समझने लगता है, जबकि वह उतना बुद्धिमान होता नहीं है, तब वह अपने अभिमान के कारण दूसरे अधिक बुद्धिमान के साथ उचित व्यवहार नहीं करता।” “जब कोई व्यक्ति दूसरों के साथ उचित व्यवहार नहीं करता, तो उसका परिणाम भी उसे भोगना पड़ेगा। और वह दूसरे अधिक बुद्धिमान व्यक्ति से जितना…

Read More

कोरबा,बालकोनगर,11 सितंबर 26। किसी गांव में जब किसान अपनी फसल के लिए बारिश का इंतजार करने के बजाय सिंचाई के भरोसे दूसरी और तीसरी फसल लेने लगे, जब किसी महिला के हाथों का हुनर परिवार की आय का जरिया बन जाए, जब किसी युवा को कौशल प्रशिक्षण के बाद रोजगार का अवसर मिले और जब किसी बच्चे को गांव की आंगनबाड़ी में बेहतर शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें, तब विकास केवल एक आंकड़ा नहीं रहता, वह जीवन में दिखाई देने वाला बदलाव बन जाता है। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) की सामुदायिक विकास यात्रा समुदाय के साथ मिलकर दीर्घकालिक…

Read More

अयोध्या, 11सितम्बर। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर की यज्ञशाला में आज रोटरी क्लब श्रीगंगानगर सिटी राजस्थान की 50 सदस्यीय टोली ने श्री श्रीराम नाम संकीर्तन किया।ट्रस्ट की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि रोटेरियन राकेश गोयल के नेतृत्व में आई टोली ने द्वितीय बेला में संकीर्तन पश्चात परिसर में प्रतिष्ठित समस्त देवी-देवताओं का दर्शन पूजन किया।

Read More

बिहार में बाढ़ की स्थिति विकराल हो गई है। 14 जिलों के 2,360 गांवों में 44 लाख आबादी पानी से घिरी है। प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।बाढ़ के कारण 27,954 लोग राहत शिविरों में हैं। उधर, नवगछिया के रंगरा प्रखंड स्थित मुरली गांव में रात 11 बजे कोसी के दबाव से रेला बांधा करीब नया और साधोपुर गांव की और फैल रहा है।जहांगीरपुर बैसी पंचायत की 50 हजार से अधिक आबादी पर संकट मंडरा रहा है। आपदा प्रबंधन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल ने बताया कि 5 दिन से फंसे परिवारों…

Read More

जयपुर। राजस्थान में आज नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हुआ। जिसमें जयपुर सहित 6 नगर निगमों और कई अन्य निकायों में वोटिंग हुईं । राजस्थान के 147 शहरी निकायों में दूसरे चरण में लोगों ने वोट डालें। प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी तरफ सुरक्षा को लेकर बेहतर प्रबंध किए गए। पर्याप्त संख्या में ऑब्जर्वर और सेक्टर मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई। किसी भी क्षेत्र में परेशानी ना हो इसके हिसाब से पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल भी तैनात किया गया। वोटिंग के दौरान कुछ जगहों पर ईवीएम खराबी, छुटपुट नोकझोंक और हंगामे की…

Read More

आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश सेंट्रल पावर डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन (एपीसीपीडीसीएल) ने गुरुवार को गणेश पंडालों को मुफ्त बिजली सप्लाई देने का आदेश जारी किया। एपीसीपीडीसीएल ने घोषणा की कि एलटी अस्थायी सप्लाई कैटेगरी के तहत ग्रामीण इलाकों में 3 किलोवॉट और शहरी इलाकों में 5 किलोवॉट तक के गणेश पंडालों को नौ दिनों (14 सितंबर से 22 सितंबर) तक मुफ्त अस्थायी बिजली सप्लाई दी जाएगी। ये आदेश तेलुगु देशम पार्टी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के फैसले के बाद जारी किए गए। एपीसीपीडीसीएल ने सुपरिटेंडिंग इंजीनियरों/ऑपरेशन सर्कल्स को निर्देश दिया है कि वे गणेश पंडालों के सभी अधिकृत आवेदकों/आयोजकों को मुफ्त…

Read More

कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों ने चलती मालगाड़ी पर पथराव कर दिया। घटना में लोको पायलट सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्थर लगने से उनके सिर से खून बहने लगा। घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों में नाराजगी है। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।जानकारी के अनुसार, कोरबा रेलवे कॉलोनी निवासी लोको पायलट सुनील कुमार मालगाड़ी लेकर गेवरा खदान कोयला लोड करने जा रहे थे। मालगाड़ी जैसे ही दीपका रेलवे क्रॉसिंग के पास पहुंची, अज्ञात लोगों ने इंजन पर पथराव शुरू कर दिया।पथराव में इंजन के दरवाजे का कांच टूट गया। इसी दौरान…

Read More