
द जागरण टाइम्स। कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर आबकारी विभाग ने जिले में अवैध शराब के खिलाफ सघन अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। सहायक आयुक्त आबकारी रविशंकर यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने 1 से 10 सितंबर 2026 के बीच महज 10 दिनों में 61 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए। इस दौरान टीम ने 178.870 लीटर अवैध महुआ शराब और 325 किलो शराब बनाने का लाहन जब्त किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



