Author: Tarun Mishra
केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।
द जागरण टाइम्स, अयोध्या ,13 सितंबर। श्रीराम जन्मभूमि मन्दिर कीयज्ञशाला में आज भाद्रपद शुक्ल द्वितीया से नित्य पंचायतन यज्ञ प्रारंभ हो गया है। अनवरत चलने वाले इस यज्ञ के पहले दिन के यजमान ट्रस्ट के निर्माण अभियंता जगदीश आफले सपत्नीक थे। अलग अलग दिनों में भिन्न यजमान की योजना है। राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मीडिया विभाग के द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया कि यज्ञ प्रातः आठ से बारह बजे तक चला। पंचायतन यज्ञ में भगवान विष्णु समेतपांचों देवताओं प्रथम पूज्य श्री गणेश, सूर्य, शिव एवं मां शक्ति की अर्चना की गई और उनके नाम की आहुतियां…
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल द जागरण टाइम्स, कोरबा । भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का सार्वजनिक जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित रहा है। यह अभियान उनके सेवा भाव, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की यात्रा को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा। जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से…
कॉलोनी और अन्य क्षेत्रों का निरीक्षण करने के बाद बातचीत की कोरबा। साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे मजदूर कांग्रेस की मांग पर मंडल रेल प्रबंधक बिलासपुर राकेश रंजन एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीनिवास राव ने शनिवार, 12 सितंबर 2026 को कोरबा पहुंचकर रेलवे से जुड़ी विभिन्न समस्याओं का स्थलीय निरीक्षण किया। यह समस्याएं पूर्व में बिलासपुर में आयोजित डिवीजनल PNM बैठक में मजदूर कांग्रेस द्वारा उठाई गई थीं। पिछले माह आयोजित PNM बैठक में मजदूर कांग्रेस के मंडल समन्वयक विजय अग्निहोत्री ने कोरबा क्षेत्र के रेल कर्मचारियों से जुड़ी समस्याओं और कर्मचारी हित के मुद्दों को प्रमुखता से प्रशासन के…
🌸 मंजू अजय दुबे -वर्तमान में संपूर्ण देश की शिक्षा व्यवस्था चरमरा सी गई है। शिक्षा के अलावा समाज की संपूर्ण जवबादारी शिक्षण संस्थाओं की हो कर रह गयी है। ये आलम पहले मात्र सरकारी स्कूलों का था ,अब तो निजी संस्थानों से भी वो सारे काम जबरदस्ती करवाये जा रहे हैं, जो पहले मात्र सरकारी स्कूलों द्वारा ही करवाए जा रहे थे। वो चाहे बच्चों के आधार कार्ड बनवाने का काम हो,चाहे जन्म प्रमाण पत्र,चाहे निवास प्रमाण पत्र। अब पालक का काम मात्र बच्चों को जन्म देना रह गया है। बाकी सारे काम विद्यालय द्वारा कराए जा रहे हैं।…
द जागरण टाइम्स, कोरबा। अचानक ही हाथियों के पहुंच जाने से हद बढ़ाएं कर्मचारियों को बिजली टॉवर्स पर चढ़कर अपनी जान बचाने पड़ी। जिले के बंजारी परिसर के जंगल में इन दिनों 19 हाथियों का दल विचरण कर रहा है। इनमें 18 हाथियों का झुंड और एक लोनर (अकेला) हाथी शामिल है। हाथियों की मौजूदगी से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। द जागरण टाइम्स को मिली जानकारी में बताया गया कि ग्राम बंजारी में टावर लाइन के नीचे साफ-सफाई का कार्य करने के लिए कर्मचारी पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक हाथियों का दल वहां…
द जागरण टाइम्स, रायपुर। विद्या भारती के द्वारा छत्तीसगढ़ में 1100 से ज्यादा सरस्वती विद्यालय में 25 सितंबर को सुबह 11:00 बजे वंदे मातरम गायन किया जाएगा। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में यह आयोजन किया जा रहा है। विद्या भारती मध्य क्षेत्र के उपाध्यक्ष जुड़ावन श्री ठाकुर रायपुर के प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत कर यह जानकारी दी। श्री ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर हो रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ में 5 लाख विद्यार्थी, पूर्व विद्यार्थी, आचार्य और आम लोगों के साथ मिलकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज…
बालोद जिले के थाना उरगा क्षेत्र में शराब पीने के लिए पैसे मांगने, पैसे देने से मना करने पर युवक के साथ मारपीट करने तथा बाद में उसके घर पहुंचकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोरबा पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 🔹 शराब के लिए पैसे मांगे, मना करने पर की मारपीट दिनांक 10.09.2026 की रात्रि लगभग 09:00 बजे प्रार्थी संतोष राठौर निवासी फरसवानी अपने दोस्तों के साथ पार्टी में जाने के लिए निकला था। इसी दौरान आरोपीगण द्वारा उसे रोककर गाली-गलौज…
कोरबा, 12 सितंबर 2026/राष्ट्रीय लोक अदालत के अवसर पर आज जिला न्यायालय कोरबा में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित अधिकारियों, अधिवक्ताओं, न्यायालयीन कर्मचारियों एवं आमजनों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लीगल डिफेंस काउंसिल श्री रोहित रजवाड़े, डिप्टी चीफ श्री अरुण अनंत, डिप्टी चीफ श्री नंद किशोर, डिप्टी चीफ श्री रामकुमार मौर्य सहित अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे। इसके साथ ही समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नशामुक्ति केंद्र के संचालक श्री अरुणव…
कोरबा, 12 सितंबर 2026/गाँव की सड़क किनारे सुबह से शाम तक मेहनत कर उड़द दाल के बड़े बेचने वाली ज्योति यादव के लिए एक हजार रुपये की अहमियत वही समझ सकता है, जिसने एक-एक रुपये जोड़ने के लिए पसीना बहाया हो। दाल खरीदने से लेकर उसकी सफाई, भिगोने, पीसने और फिर गरमा-गरम बड़े तैयार करने तक ज्योति की दिनचर्या कठिन मेहनत से भरी है। कई बार पूरे दिन मेहनत करने के बाद भी दो-तीन सौ रुपये की ही कमाई हो पाती है। ऐसे में हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि उनके लिए किसी बड़ी राहत से कम…
द जागरण टाइम्स। कोरबा । सख्त पुलिस कार्यवाही: बांकीमोंगरा पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल।मामले का संक्षिप्त विवरण*:प्रार्थी अजय सिदार (उम्र 23 वर्ष, निवासी चाकाबुड़ा छिछमेपारा, थाना बांकीमोंगरा) ने 10-09-2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 09-09-2026 की सुबह लगभग 4:00 बजे उसने गांव के सल्हिापारा स्थित एक दुकान के पुराने घर से कान्हा अगरिया, बिज्जू और सोनू अगरिया को चोरी का सामान ले जाते देखा था, जिसकी सूचना उसने दुकान मालिक को दे दी थी।इसी रंजिश में दिनांक 09-09-2026 की रात लगभग 9:00 बजे तालाब के पास चारों आरोपियों…
Contact Us
𝗧𝗔𝗥𝗨𝗡 𝗠𝗜𝗦𝗛𝗥𝗔
Editor
Mobile : 94252 28711, 87704 52744
Email : thejagrantimes7@gmail.com
Address : 481, Amraiyapara, Korba, Chhattisgarh 495678
