द जागरण टाइम्स, रायपुर। विद्या भारती के द्वारा छत्तीसगढ़ में 1100 से ज्यादा सरस्वती विद्यालय में 25 सितंबर को सुबह 11:00 बजे वंदे मातरम गायन किया जाएगा। वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में यह आयोजन किया जा रहा है।
विद्या भारती मध्य क्षेत्र के उपाध्यक्ष जुड़ावन श्री ठाकुर रायपुर के प्रेस क्लब में मीडिया से बातचीत कर यह जानकारी दी। श्री ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम अखिल भारतीय स्तर पर हो रहा है लेकिन छत्तीसगढ़ में 5 लाख विद्यार्थी, पूर्व विद्यार्थी, आचार्य और आम लोगों के साथ मिलकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज करने के लिए अपनी ओर से कोशिश की है। छत्तीसगढ़ के सभी सरस्वती विद्यालय में यह कार्यक्रम होगा इसके लिए आवश्यक तैयारी की जा रही है। श्री ठाकुर ने बताया कि वंदे मातरम के गायन में हमारे सभी विद्यालयों के तीन लाख विद्यार्थी और 11000 आचार्य की बड़ी भागीदारी होगी। उन्होंने बताया कि यह अपने तरह का एक बड़ा प्रयोग होगा और इसके माध्यम से देश को संदेश देने की कोशिश की जाएगी।

केपी नारायण स्मृति पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित। दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय।



